फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A jam was created by placing the body of a youth on the road, a day before a dead body was found in Yamuna

Prayagraj : युवक का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, एक दिन पहले यमुना में मिली थी लाश

Sat, 03 May 2025 12:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 May 2025 12:33 PM IST
सार

कैंट थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड पर परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है। परिजन युवक की हत्या करके शव को यमुना में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। सड़क जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और परिजनों को समझाने बुझाने में जुटी है।

विज्ञापन
A jam was created by placing the body of a youth on the road, a day before a dead body was found in Yamuna
सड़क पर शव रखकर चक्काजाम करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड पर परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है। परिजन युवक की हत्या करके शव को यमुना में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। सड़क जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और परिजनों को समझाने बुझाने में जुटी है। मौके पर भारी फोर्स बुला ली गई है। कैंट इलाके से तीन दिन से लापता 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव शुक्रवार सुबह नए पुल के नीचे यमुना में उतराता मिला था। बहन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। 

विज्ञापन


मृतक राजकुमार कैंट में नेवादा, राजापुर का रहने वाला था। छोटी बहन आराधना ने बताया कि राजकुमार तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसने शहर के ही एक पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट से डेंटल हाइजीन में डिप्लोमा कोर्स किया था। 30 अप्रैल कि शाम 7:00 बजे के करीब वह अचानक घर से निकला। उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आई थी। इसके बाद वह बिना बताए बाहर निकल गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने कैंट थाने में पहुंचकर सूचना दी।
विज्ञापन



A jam was created by placing the body of a youth on the road, a day before a dead body was found in Yamuna
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया। शुक्रवार सुबह घर में कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कीडगंज थाने का पुलिसकर्मी बताया और कीडगंज थाने पहुंचने को कहा। वहां जाने पर पता चला कि भाई की लाश यमुना में मिली है। कैंट थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों ने 30 तारीख की देर रात उसके लापता होने की जानकारी दी थी। इस पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई थी। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का आरोप, पूर्व की रंजिश में की गई हत्या

आराधना ने आरोप लगाया कि उसके भाई की रंजिश में हत्या की गई है। पिछले साल अप्रैल में उस पर जानलेवा हमला किया गया था। लोहे की राॅड व तमंचे की बट से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया गया था। कान व सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह कोमा में चला गया था। कई दिनों तक चले इलाज के बाद वह ठीक हो सका था। बहन ने आरोप लगाया कि मामले में भी कैंट पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि, कुल छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कैंट थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही मुकदमे में चार्जशीट भी लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed