फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A High school student hanged, dead.

हाईस्कूल के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 02 Apr 2019 11:35 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
A High school student hanged, dead.
hanged

जार्जटाउन के तुलारामबाग मोहल्ले में रहने वाले हाईस्कूल के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिस वक्त घटना हुई, वह घर में अकेला था। उसने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में घरवाले भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तुलारामबाग मोहल्ले में रहने वाला जीतेंद्र कुमार गौतम पेंटर है। उसके तीन बच्चों में प्रफुल्ल(16) सबसे बड़ा था। वह सिंधु विद्या मंदिर अलोपीबाग में हाईस्कूल का छात्र था और इस बार बोर्ड का इम्तहान दिया था। जीतेंद्र ने बताया कि दो दिन पहले वह पत्नी को लेकर ससुराल चले गए थे। छोटा बेटेा व बेटी अपनी ताई के घर चले गए थे और प्रफुल्ल घर में अकेला था। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह ऊपर के तल पर रहने वाले किराएदार नीचे उतरे तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


लोहे की जाली वाला गेट भीतर से बंद था और प्रफुल्ल फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दरवाजे में भीतर से ताला बंद मिला। किसी तरह पुलिस घर के भीतर दाखिल हुई और तब शव फंदे से उतारा गया। तब तक जानकारी पाकर माता-पिता व अन्य परिजन भी पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में घरवाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। बेटे की मौत पर उनका रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


बिलखते रहे मां-बाप,क्या रह गई थी कमी
बेटे की मौत की सूचना पर पहुंचे जीतेंद्र व उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर छोटे भाई व बहन के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बिलखते हुए पिता को रिश्तेदारों ने ढांढस बंधाने की कोशिश की तो उसकी हालत देखकर उनकी भी आंखें भर आईं। फूट-फूटकर रोते हुए वह यही पूछता रहा कि आखिर उसने कौन सी कमी रखी थी जिससे उसके बेटे ने ऐसा कदम उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जहरीला पदार्थ खाकर लिपिक ने दी जान
प्रयागराज। धूमनगंज के टीपी नगर में जहरीला पदार्थ खाकर कालेज के लिपिक ने जान दे दी। टीपी नगर निवासी राकेश मिश्रा मेजा के शुकुलपुर गांव स्थित इंटर कॉलेज में लिपिक था। सोमवार शाम कालेज से घर आने पर उसकी तबियत बिगड़ गई। घरवालों ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ जिसमें जहरीला पदार्थ खाने से मौत की बात सामने आई है।  जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed