फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A glimpse of UP's folk traditions was seen at the 'Lok Rang, Maati Ke Sang' folk culture festival.

Prayagraj News: लोक रंग, माटी के संग लोक संस्कृति उत्सव में दिखी यूपी की लोक परंपराओं की झलक

Mon, 07 Sep 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 07 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of UP's folk traditions was seen at the 'Lok Rang, Maati Ke Sang' folk culture festival.
एनसीजेडसीसी में आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी की ओर से संस्कृति उत्सव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद म
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में रविवार को तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश लोक संस्कृति उत्सव’ का शुभारंभ हुआ। ‘लोक रंग, माटी के संग’ थीम पर आयोजित उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने ‘संगीत सप्तरंग’ पुस्तिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन


नई पीढ़ी को लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से छह से आठ सितंबर तक व्यंजना आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी और संस्कृति मंत्रालय की ओर से उत्सव आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने संस्था की संस्थापक मधुरानी शुक्ला, सदस्यों और लोक कलाकारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोक कलाकार अपनी कला और शब्दों के माध्यम से लोगों को प्रभावित करते हैं। डबल इंजन की सरकार लोक कलाओं को जीवंत रखने, उनके संरक्षण-संवर्धन और विलुप्त होती कलाओं को बचाने के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन


उन्होंने एनसीजेडसीसी के निदेशक सुदेश शर्मा को लोक कलाओं के संरक्षण और बड़े आयोजनों के लिए पांच हजार दर्शक क्षमता वाले ऑडिटोरियम परिसर की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकगीत और धोबिया नृत्य ने बांधा समां
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत व्यंजना आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी के बच्चों ने ‘सोना झरल’, ‘बामन बनगयो कृष्ण मुरारी’ और ‘ऐसे बरखा मां बदरिया घनघोर’ लोकगीतों से की। बच्चों ने ‘बरसन लगी बजरिया’ पर लोकनृत्य प्रस्तुत किया। वृंदावन की गायिका आस्था गोस्वामी ने ब्रज और अवधी की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद गाजीपुर से आए जीवन राम और सहयोगी कलाकारों ने ऊर्जावान धोबिया नृत्य प्रस्तुत किया। पहले सत्र में लोकगीत और चित्रकला समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में पूजा पाल, अवधेश गुप्ता, अनीता त्रिपाठी, राजेश शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed