{"_id":"68b9f093680a7f3cc6027109","slug":"a-four-year-old-innocent-girl-who-had-gone-to-graze-goats-with-her-mother-was-raped-allahabad-news-c-3-ald1042-708738-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मां के साथ बकरी चराने गई चार साल की मासूम से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मां के साथ बकरी चराने गई चार साल की मासूम से दुष्कर्म
विज्ञापन
घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ बकरी चराने गई चार साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की मां को जानकारी होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घूरपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पति मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार को महिला गांव में बकरी चराने गई थी। घर में चार वर्षीय बेटी की देखरेख के लिए कोई नहीं था। इसलिए वह अपने साथ उसे भी ले गई।
इसी बीच गांव का ही एक युवक आया और महिला से बातचीत करते हुए उसकी की गोद से बच्ची को लेकर दुलारने लगा। इस बीच बकरियां चरते-चरते दूर चली गईं। महिला बेटी को युवक के पास छोड़कर बकरियों को हांकने चली गई। कुछ देर बाद बकरियों को लेकर लौटी तो युवक बच्ची के साथ लापता था। महिला जोर-जोर से चिल्लाती हुई बच्ची को खोजने लगी लेकिन वह कहीं नहीं मिली।
विज्ञापन
किसी से शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी
इधर-उधर खोजबीन करने के बाद एक खेत में बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। महिला खेत की तरफ गई तो आरोपी युवक बच्ची से घिनौनी हरकत कर रहा था। महिला को देख आरोपी ने किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। महिला बच्ची को लेकर घूरपुर थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। बच्ची को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घूरपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है।