{"_id":"5cc9ee01bdec22074f08be9d","slug":"a-fire-in-kumbh-pwd-godown","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ के पीडब्ल्यूडी गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ के पीडब्ल्यूडी गोदाम में लगी आग
Thu, 02 May 2019 12:35 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ क्षेत्र के काली सड़क स्थित पीडब्ल्यूडी गोदाम में बुधवार सुबह करीब छह बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही वहां तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आगजनी की सूचना मिलते ही काली मार्ग स्थित फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के जेई के मुताबिक आगजनी के चलते साइन बोर्ड समेत 16 स्लीपर जलकर राख हो गए, जबकि फायरब्रिगेड कर्मियों ने सिर्फ साइन बोर्ड के ही नष्ट होने की बात बताई है। बताया जाता है कि काली सड़क स्थित उक्त गोदाम में पांटून पुल से निकले सभी लकड़ी के स्लीपर समेत बिजली विभाग के करोड़ों रुपये के सामान रखे हुए हैं। गोदाम के पास ही काफी सारा कबाड़ भी है। इसी में लगी आग धीरे-धीरे गोदाम तक पहुंच गई और उसे भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर फायर अफसर भरत राय की अगुवाई में फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आगे की ओर रखे साइन बोर्ड जलकर नष्ट हो चुके थे। इनकी कुल लागत करीब पचास हजार रुपये बताई जा रही। सहायक अभियंता तृतीय सत्येंद्र नाथ ने दारागंज पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें साइन बोर्ड समेत 16 स्लीपर भी जलने की बात बताई गई। वहीं, मौके पर गए फायरब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि सिर्फ साइन बोर्ड ही नष्ट हुए हैं, स्लीपर अलग रखे होने से उनको कोई भी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन