{"_id":"684496cf10879f0189038d89","slug":"a-family-going-for-immersion-of-ashes-met-with-an-accident-two-died-and-two-were-injured-allahabad-news-c-407-1-sng1001-3354-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अस्थि विसर्जन के लिए जा रहा परिवार दुर्घटना का शिकार, दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अस्थि विसर्जन के लिए जा रहा परिवार दुर्घटना का शिकार, दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लेदर गांव के पास अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रहे एक परिवार की बोलेरो को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
शनिवार को बोलेरो वाहन में सवार धीरज सिंह पुत्र सुखी सिंह (45) निवासी ग्राम आनू थाना बदकमपुर, जिला दमोह (म.प्र.) एवं खेतान सिंह पुत्र अजमेर निवासी अंगारा, जिला दमोह अपने एक किसी रिश्तेदार की अस्थियाँ विसर्जित करने प्रयागराज जा रहे थे।
लेदर गांव के पास बोलेरो के आगे चल रही एक अन्य गाड़ी को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने की ओर से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर से बोलेरो के पिछले हिस्से में बैठे धीरज सिंह एवं खेतान सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मौके से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
बोलेरो में सवार अन्य दो लोग जगत सिंह (55) निवासी जिझारपुरा, थाना बसवारा, जिला छतरगढ़ एवं उनकी बहन आशा देवी (45) घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मृतकों के शवों को पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक एवं ड्राइवर की तलाश की जा रही है।