{"_id":"69ee784d959124e53a0d32e9","slug":"a-dug-up-road-in-georgetown-has-left-people-gasping-for-breath-in-the-dust-allahabad-news-c-3-1-ald1020-872482-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जॉर्ज टाउन में सड़क खोदकर छोड़ी, धूल के गुबार में फूल रहा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जॉर्ज टाउन में सड़क खोदकर छोड़ी, धूल के गुबार में फूल रहा दम
विज्ञापन
एएन झा मार्ग पर कुछ इस तरह खोदाई कर छोड़ दिया गया है। अमर उजाला
- फोटो : shiv tripathi
शहर के सबसे पॉश इलाकों में एक जॉर्जटाउन में महाकुंभ में बनाई गई सड़क के बाद अब फुटपाथ बनाने के नाम पर नई मुसीबत खड़ी कर दी गई है। पूरी सड़क किनारे से खोदकर छोड़ दी गई है। पानी का छिड़काव न होने से भीषण गर्मी में दिनभर धूल का गुबार उड़ता रहता है। इससे आसपास रहने वाले लोगों का दम फूल रहा है।
जॉर्जटाउन में सीवाई चिंतामणि रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत लगभग एक साल से काम चल रहा है। सड़कें खोद कर छोड़ दी गई हैं। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। इस सड़क पर कुछ अस्पताल और स्कूल भी हैं।
सड़क किनारे खोदकर छोड़े गए गड्ढों से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय पार्षद आशीष द्विवेदी ने शनिवार को नगर निगम के सदन में इस मुद्दे को उठाया था। वह पहले भी इस बारे में शिकायत दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन
जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल के बगल में सड़क किनारे केबल फेंककर दिया गया है। इसके बगल में एक क्लीनिक भी है, जहां मरीजों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है।
स्कूल के पास ही सड़क किनारे गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ा गया है जिसमें पानी भर गया है। स्कूली बच्चों के लिए यह गड्ढा किसी खतरे से कम नहीं है। सड़क किनारे जगह-जगह इसी तरह कई गड्ढे दिख जाएंगे।
इसी रोड पर वन विभाग चौराहे से केपी इंटर कॉलेज तक सड़क किनारे गिट्टी और बालू का अंबार लगा है। इस रोड पर भी कई क्लीनिक हैं, जहां नियमित रूप से मरीज आते हैं और उन्हें भी धूल के गुबार का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार धूल उड़ने के कारण कुछ दुकानें भी बंद हो गईं हैं। सड़क किनारे गिट्टी का ढेर लगे होने से वहां बार-बार जाम जैसी स्थिति भी हो जा रही है। इस रोड पर वन विभाग कार्यालय के सामने स्थित चौराहा भी कुछ दिनों पहले एक वाहन के टकराने से टूट गया था। चौराहे को भी नए सिरे से बनाया जा रहा है लेकिन तीन महीने से चौराहे का निर्माण अधूरा पड़ रहा है।

एएन झा मार्ग पर कुछ इस तरह खोदाई कर छोड़ दिया गया है। अमर उजाला- फोटो : shiv tripathi