फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A dozen teenagers lost their fingers due to fireworks, 55 injured reached SRN in 48 hours.

Prayagraj : आतिशबाजी के चक्कर में उड़ी एक दर्जन किशोरों के हांथों की उंगली, 48 घंटे में 55 घायल पहुंचे एसआरएन

Wed, 22 Oct 2025 07:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Oct 2025 07:56 PM IST
सार

भूकंप, सैलाब और डाइनामाइट जैसे खतरनाक बम छुड़ाने की चाहत कई युवाओं के कहर बनकर सामने आई है। इनमें करीब एक दर्जन से अधिक किशाेरों के हांथो की उंगली उड़ गई। जिसके बाद इन्हें आनन-फानन की स्थिति में स्वरूप रानी अस्पताल के बर्न विभाग में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
A dozen teenagers lost their fingers due to fireworks, 55 injured reached SRN in 48 hours.
एसआरएन अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भूकंप, सैलाब और डाइनामाइट जैसे खतरनाक बम छुड़ाने की चाहत कई युवाओं के कहर बनकर सामने आई है। इनमें करीब एक दर्जन से अधिक किशाेरों के हांथो की उंगली उड़ गई। जिसके बाद इन्हें आनन-फानन की स्थिति में स्वरूप रानी अस्पताल के बर्न विभाग में भर्ती किया गया। जहां इनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

इतना ही नहीं आतिशबाजी के चलते दिवाली से लेकर अगले 48 घंटों के भीतर 55 घायल एसआरएन अस्पताल के बर्न विभाग की ओपीडी में दिखाने पहुंचे। इनमें 16 लोगों को बर्न विभाग में भर्ती किया गया। वहीं एक दर्जन लोगों के हाथ की उंगली बम छुडा़ते समय उड़ गई। जो लोग पटाखे से घायल होकर अस्पताल उपचार कराने पहुंचे, उनमें 98 फीसदी 7 से 17 उम्र तक के किशोर शामिल हैं। चिकित्सकों का कहना है कि करीब दो से तीन लोग ऐसे हैं, जिनके दाएं या फिर बाएं हाथ की उंगली उड़ गई। जिनका आनन-फानन की स्थिति में ऑपरेशन किया गया। इसके अलावा कुछ मरीजों को चेहरा जल गया, कुछ का हाथ और कई मरीजों के पैर व छाती पटाखा छुड़ाते समय झुलस गई। फिलहाल सभी मरीज खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन

आतिशबाजी के दौरान कई लोग घायल हुए हैं। इनमें 16 लोगों को भर्ती करके उपचार किया गया। फिलहाल सभी का उपचार चल रहा है। पटाखे छुड़ाते समय घायलों में 98 फीसदी किशोर हैं। - डॉ. मोहित जैन, विभागाध्यक्ष, बर्न विभाग, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed