फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A dozen and a half villages in Cachar surrounded by water

Prayagraj News: कछार के डेढ़ दर्जन गांव पानी से घिरे

Tue, 01 Sep 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 01 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
A dozen and a half villages in Cachar surrounded by water
गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद डूबी झूंसी के एक दर्जन कछार के गांव की ओर जाने वाली सड़क=स - फोटो : Archive
विज्ञापन



गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से झूंसी के तटवर्ती और कछारी गांवों में संकट गहरा गया है। पिछले दो दिनों से करीब डेढ़ दर्जन गांव पानी से घिर गए हैं। ग्रामीणों की जिंदगी अब सड़क के बजाय नावों पर निर्भर हो गई है।
प्रशासन ने प्रभावित गांवों के लिए पांच नावें लगाई हैं। इन नावों से ग्रामीण अपनी साइकिल, मोटर साइकिल और दूध के बाल्टी लादकर आवागमन कर रहे हैं। टोंस नदी और पहाड़ों से आ रहे पानी के कारण गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को भी जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई।
विज्ञापन

बदरा-सोनौटी मार्ग पर पानी डेढ़ से पांच फीट तक बढ़ गया है। बदरा, सोनौटी, ढोलबजवा, बहादुरपुर, गंजिया, हेतापट्टी, इब्राहिमपुर, खजुरी, फतेहपुर, एकलासपुर, मदारपुर, पैगंबरपुर, फैज्जुलापुर, सकरा, इब्राहिमपुर, शेरडीह, रहिमापुर समेत डेढ़ दर्जन से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। सैकड़ों बीघे धान की फसल चौपट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे अभिभावकों संग नाव से जा रहे स्कूल
जलस्तर बढ़ने से बदरा-सोनौटी मार्ग बंद हो गया है, जिससे स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे जान जोखिम में डालकर अभिभावकों संग नाव से स्कूल पहुंच रहे हैं। सोनौटी गांव की कक्षा दो की छात्रा कल्पना सिंह और हाईस्कूल के राजेश कुमार भी नाव से आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीण भी अपने दो पहिया वाहन और दूध के बाल्टी नावों पर लादकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed