फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A DCM truck loaded with peas overturned after going out of control; people carried away the sacks of peas

Prayagraj News: मटर लदा डीसीएम अनियंत्रित होकर पलटा, लोग उठा ले गए बोरियां

Tue, 23 Dec 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 23 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
A DCM truck loaded with peas overturned after going out of control; people carried away the sacks of peas
मऊआइमा। अनियं​त्रित होकर पलटी डीसीएम व सड़क पर फैली मटर
घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह मटर लदा डीसीएम बालू के ढेर में फंसकर पलट गया। इससे एक कार, बाइक व मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं अनियंत्रित होकर डीसीएम पलटने के कारण सड़क पर बिखरीं मटर की बोरियां लोग उठा ले गए।
विज्ञापन


मऊआइमा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित हरिसेनगंज बाजार में रविवार देर रात दो बजे के आसपास जबलपुर से मटर लाद कर नौगढ़ बस्ती जा रहा एक डीसीएम बालू के ढेर में फंसकर पलट गया। इससे घर के पास खड़ी बाजार निवासी लालचंद्र केसरवानी की कार व शिव बाबू की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, गुलाबचंद्र, मुन्ना, मनोज चौरसिया, बच्चा, ललऊ, अमन केसरवानी, विनोद आदि के मकान हिल गए और टिन शेड क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पलटे डीसीएम को सीधा कराया और थाने ले गई। हाईवे पर पप्पू नामक व्यक्ति की बालू रखी थी जिसमें फंस कर डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया। डीसीएम चालक जय सिंह यादव ने बताया कि दो सौ बोरी मटर में से पचास बोरियां गायब हो गईं। शेष मटर को डीसीएम चालक ने प्रतापगढ़ मंडी भेज दिया। किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed