फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025: अब तक 15 करोड़ से अधिक ने लगाई डुबकी, मौनी अमावस्या से एक दिन पहले महास्नान के लिए उमड़ा रेला

Tue, 28 Jan 2025 10:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Jan 2025 10:15 PM IST
सार

Mauni Amavasya 2025 : मौनी अमावस्या महास्नान के मद्देनजर करोड़ों श्रद्धालुओं का रेला संगम तट पर पहुंच गया है। शहर से लेकर संगम तक सिर्फ सिर पर गठरी और श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है। दो पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है। 

विज्ञापन
A day before Mauni, more than 15 crore devotees took a dip, a crowd gathered at the Sangam for a great bath
Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या के एक दिन पहले संगम स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला। - फोटो : अमर उजाला।

Maha Kumbh Mela: महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। संगम जाने वाले सभी मार्ग भीड़ से पट गए हैं। मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ गई है कि पैदल चलने वाले भी रेंग रहे हैं। वह पैर तक पूरी तरह आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। त्रिवेणी मार्ग, काली मार्ग के साथ शास्त्री ब्रिज, नाग वासुकि रोड, झूंसी रोड सभी मार्गों पर भयंकर भीड़ संगम की ओर बढ़ रही है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

बड़े वाहनों को शहर के बाहर रोक दिया गया है। 13 जनवरी पौष पूर्णिमा से लेकर मौनी अमावस्या के एक दिन पहले 28 जनवरी तक 15 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। स्थिति यह है कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक करीब एक करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। 

वाराणसी से प्रयागराज आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को अंदावां रिंग रोड के पास ही रोक दिया जा रहा है। इसी तरह कानपुर से आने वालों को नेहरू पार्क और लखनऊ, प्रतापगढ़ और गोरखपुर से आने वाले वाहनों को शांतिपुरम से पहले ही रोक दिया जा रहा है। बड़े वाहनों के साथ ही दोपहिया वाहनों को भी शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। सिविल लाइंस सुभाष चौराहा, रोडवेज चौराहा के बाद मेडिकल चौराहा, सीएमपी डॉट पुल के सामने बैरिकेडिंग की गई है। 

A day before Mauni, more than 15 crore devotees took a dip, a crowd gathered at the Sangam for a great bath
Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या के एक दिन पहले संगम स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला। - फोटो : अमर उजाला।

मेला क्षेत्र बना नो व्हीकल जोन, व्यापक तैयारियां

मेला प्रशासन और कुंभ पुलिस ने अमृत स्नान पर्व को देखते हुए व्यापक तैयारियां की हैं। पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। संगम तटों पर बैरिकेडिंग का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे। श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए हर सेक्टर और जोन में विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान किसी भी तरह का प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा।

A day before Mauni, more than 15 crore devotees took a dip, a crowd gathered at the Sangam for a great bath
Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या के एक दिन पहले संगम स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला। - फोटो : अमर उजाला।

आई ट्रिपलसी से भीड़ प्रबंधन पर नजर

संगम नोज पर अत्यधिक भीड़ जमा न हो, इसके लिए (इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर) मॉनिटरिंग करेगा। भीड़ वाले इलाकों में त्वरित कदम उठाने के लिए विशेष दल तैनात किए गए हैं। प्रमुख मार्गों पर खास निगरानी की जा रही है। साथ ही, अराजक और संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A day before Mauni, more than 15 crore devotees took a dip, a crowd gathered at the Sangam for a great bath
Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या के एक दिन पहले संगम स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला।  - फोटो : अमर उजाला।
मौनी अमावस्या स्नान को लेकर लगेंगे पांच हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी
महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान को देखते हुए मंगलवार से पांच हजार अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा। यह पुलिस बल विभिन्न चौराहों के अलावा शहर की सीमाओं पर तैनात रहेगा। इसमें यातायात पुलिस से लेकर सिविल पुलिसकर्मी शामिल हैं। बता दें कि शहर की सीमाओं पर लगभग 10 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

मौनी अमावस्या स्नान पर्व को लेकर बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु दो दिन पहले से ही मेले में पहुंच रहे हैं। पिछले दो दिन के मुकाबले सोमवार को शाम से अचानक भीड़ बढ़ गई। भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पुलिस असमर्थ दिखी।
विज्ञापन
A day before Mauni, more than 15 crore devotees took a dip, a crowd gathered at the Sangam for a great bath
Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या के एक दिन पहले संगम स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला। - फोटो : अमर उजाला।
ऐसे में अब पुलिस लाइन में तैनात रिजर्व पुलिस की भी ड्यूटी लगा दी गई है। यातायात प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इनमें से एक हजार यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मंगलवार से लगा दी जाएगी। ये पुलिसकर्मी शहर के अलावा सीमाओं पर भी श्रद्धालुओं पर नजर रखेंगे। 

वहीं, सिविल पुलिस के लगभग चार हजार अतिरिक्त कर्मियों को लगाया जा रहा है। ये पुलिसकर्मी मेला पुलिस के लिए आउटर कॉर्डन का काम करेंगे। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, एयरपोर्ट और अन्य मार्गों से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित मेला क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए जगह-जगह इनकी तैनाती होगी। इसके साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी, बम निरोधक दस्ता और अन्य विंग की अतिरिक्त फोर्स लगाई जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed