फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh : मौनी का महास्नान कल, संगम से सड़क तक श्रद्धा का रेला, पांटून से पैदल  पुल बंद

Mon, 27 Jan 2025 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jan 2025 07:38 PM IST
सार

मौनी अमावस्या का महास्नान बुधवार को है लेकिन दो दिन पहले ही स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार को संगम से लेकर सड़क तक श्रद्धा का रेला उमड़ा। भीड़ बढ़ने पर पांटून पुलों से पैदल भी आवागमन रोक दिया गया।

विज्ञापन
Mahakumbh: Mahakumbh of Mauni tomorrow, procession of devotion from Sangam to the road
मौनी अमावस्या से पहले सुरक्षा के मद्देनजर महाकुंभ के सभी 30 पांटून पुल किए गए बंद। - फोटो : अमर उजाला।

मौनी अमावस्या का महास्नान बुधवार को है लेकिन दो दिन पहले ही स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार को संगम से लेकर सड़क तक श्रद्धा का रेला उमड़ा। भीड़ बढ़ने पर पांटून पुलों से पैदल भी आवागमन रोक दिया गया। इसकी वजह से संगम के अलावा झूंसी जोन में ऐरावत घाट पर श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ रही।

शास्त्री पुल श्रद्धालुओं से भरा रहा। पैदल चलना भी मुश्किल भरा रहा। यह स्थिति अंदावा चौराहे तक रही। शहर में लोक सेवा आयोग चौराहे से संगम तक स्नानार्थियों का रेला चला आ रहा था। यह क्रम टूटने का नाम नहीं ले रहा था। इसी तरह की स्थिति संगम की तरफ जाने वाली अन्य सड़कों का भी रहा।भीड़ बढ़ने की वजह से दिन में बालसन चौराहे से जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया था। स्नानार्थियों को जार्जटाउन, अल्लापुर, बख्शी बांध होते हुए संगम की तरफ भेजा गया। इस तरह के डायवर्जन जगह-जगह किए गए थे।

Mahakumbh: Mahakumbh of Mauni tomorrow, procession of devotion from Sangam to the road
मौनी अमावस्या के पहले संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

मेला क्षेत्र तो पूरी तरह से भरा हुआ था। काली एवं त्रिवेणी मार्ग, बांध पर लोग एक दूसरे के पीछे चले जा रहे थे। संगम, नागबासुकी तथा झूंसी तीनों जोन के हर मार्ग पर स्नानार्थियों की भीड़ रही। यहां तक झूंसी की तरफ बने रिवर फ्रंट रोड पर भी पैदल चलना मुश्किल था। जबकि, आम दिनों में लोग अपने वाहनों से भी आ-जा रहे थे। झूंसी की तरफ से आने वाले ज्यादातर श्रद्धालुओं को शास्त्री ब्रिज से पहले ही मेला क्षेत्र में उतार दिया गया। इनमें से ज्यादातर लोग संगम जाना चाहते थे लेकिन पांटून पुल पर आवागमन प्रतिबंधित रहने से निराशा हुई। इसे लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी भी रही।

Mahakumbh: Mahakumbh of Mauni tomorrow, procession of devotion from Sangam to the road
महाकुंभ मेले में सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

दो दिनों में पौने तीन करोड़ लोगों से अधिक ने किया स्नान

मौनी अमावस्या स्नान पर्व के चार दिन पहले से ही स्नानार्थियों में उत्साह दिखने लगा। रविवार और सोमवार को तो जनसैलाब उमड़ा। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि प्रशासन के आकंड़ों के अनुसार इन दो दिनों में पौने तीन करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया। इनमें से एक करोड़ 74 लाख श्रद्धालुओंं ने रविवार को स्नान किया था। वहीं सोमवार को भी शाम चार बजे तक 91.15 लोगों ने स्नान कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh: Mahakumbh of Mauni tomorrow, procession of devotion from Sangam to the road
महाकंभ मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

मौनी से पहले ही 15 करोड़ से अधिक लोग कर लेंगे स्नान

सरकार की ओर से महाकुंभ में 40 से 45 करोड़ लोगों के स्नान करने की उम्मीद है। यह आंकड़ा छूता भी दिख रहा है। मेला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार मौनी अमावस्या से एक दिन ही स्नानार्थियों की कुल संख्या 15 करोड़ को पार कर जाने की उम्मीद है। रविवार तक 13.21 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। सोमवार को भी एक करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया। मौनी अमावस्या से पहले मंगलवार को भी एक करोड़ से अधिक लोगों के स्नान की उम्मीद है। ऐसे में मौनी अमावस्या से एक दिन पहले ही स्नानार्थियों की कुल संख्या 15 करोड़ को पार कर जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Mahakumbh: Mahakumbh of Mauni tomorrow, procession of devotion from Sangam to the road
सोमवार को पीपा पुल पर पैदल आवागमन किया गया बंद। - फोटो : अमर उजाला।
पुल पार करने के लिए होती रही जद्दोजहद
 

सोमवार को महाकुंभ क्षेत्र में बनाए गए सभी 30 पांटून पुलों को बंद कर दिया गया। इसको लेकर श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश देखा गया। एनाउंस करके श्रद्धालुओं से कहा गया कि वह जिधर से मेले में आ रहे हैं स्नान के बाद उसी उसे रास्ते से वापस लौट जाएं, पांटून पुल बंद है उस पार जाने का प्रयास न करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। महाराष्ट्र से आए एक सिपाही से पुलिस की तीखी नोकझोक हुई। सुबह 11 बजे झूंसी की ओर से आए कुछ नागा साधु पांटून पुल पार करने की जिद पर अड़ गए। यहां पर तैनात पुलिसकर्मियों और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने उन्होंने नहीं जाने दिया। दोनों साधुओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। दोनों साधु पांटून पुल का रास्ता न खोले जाने पर उग्र हो गए। इसके बाद यहां पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस और साधुओं की बहस का लोग वीडियो भी बनाते रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed