Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A confluence of 251 rare musical instruments is taking place in Kalakumbh, Binayo becomes the center of attrac

Mahakumbh : कलाकुंभ में हो रहा दुर्लभ 251 वाद्य यंत्रों का संगम, बिनायो बना आकर्षण का केंद्र

Thu, 23 Jan 2025 03:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 03:23 PM IST
सार

कुंभ क्षेत्र में अध्यात्म ही नहीं बल्कि वाद्य यंत्राें का भी संगम देखने को मिल रहा है। सेक्टर-7 में बने कलाकुंभ में दुर्लभ 251 वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें पूर्वी हिमालयी क्षेत्र का सबसे लोकप्रिय बिनायो नाम का वाद्य यंत्र आकर्षण का केंद्र बना है।

विज्ञापन
A confluence of 251 rare musical instruments is taking place in Kalakumbh, Binayo becomes the center of attrac
कला कुंभ में लगी दुर्वभ वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुंभ क्षेत्र में अध्यात्म ही नहीं बल्कि वाद्य यंत्राें का भी संगम देखने को मिल रहा है। सेक्टर-7 में बने कलाकुंभ में दुर्लभ 251 वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें पूर्वी हिमालयी क्षेत्र का सबसे लोकप्रिय बिनायो नाम का वाद्य यंत्र आकर्षण का केंद्र बना है। यह प्रदर्शनी जनजातीय संस्कृति संस्थान, संस्कृति विभाग की तरफ से लगाई गई है।

विज्ञापन

प्रदर्शनी के निदेशक प्रो. ओम प्रकाश भारती ने बताया कि प्रदर्शनी में 251 वाद्य यंत्रों को शामिल किया गया है। इनमें विशेषकर सिक्किम के लुप्त वाद्य नौमती बाजा, गायने सारंगी, लिंबू जनजाति का चैब्रुंग, नेग्रा, डंफू, माडल तथा टुंगना आदि दुर्लभ वाद्यों को प्रदर्शित किया गया है। सिक्किम के अलावा बिहार के रशन चौकी, पूरनी बाजा, तुबकी, ढोल पिपहि, नारदी मृदंग, और संथाली मानर जैसे जनजाति के प्राचीन वाद्य यंत्र प्रदर्शनी में शामिल है।

विज्ञापन

वहीं, केरल का पंचवाद्य, उत्तर प्रदेश की शेहनाई, नगाड़ा, छत्तीसगढ़ से मारिया ढोल, धनकुल, मुंडा बाजा, रमतुल्ला, पश्चिम बंगाल से श्रीखोल, बेना, असम का सरिंडा, बोडो खाम, मणिपुर का पुंग, पेना, झारखंड का धुमसा, ढाक तथा गुजरात की पुंगी बाजा सहित देश के सभी राज्यों के वाद्यों को प्रदर्शनी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रदर्शनी की बियानो सबसे छोटा वाद्य यंत्र है। म्युजियम से जुड़े विनोद कुमार बताते हैं कि यह यंत्र पूर्वी हिमालयी क्षेत्र सिक्किम, दार्जिलिंग नेपाल, भूटान का यह लोकप्रिय यंत्र है। इस यंत्र को तर्जनी उंगली से दांतों के बीच मेें फंसाकर बजाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed