{"_id":"699bd6f9613f3db54a027f6e","slug":"a-class-2-student-on-her-way-to-school-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Accident: कक्षा दो की छात्रा को भाई बाइक पर ले जा रहा था स्कूल, अज्ञात वाहन की टक्कर से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Accident: कक्षा दो की छात्रा को भाई बाइक पर ले जा रहा था स्कूल, अज्ञात वाहन की टक्कर से मासूम की मौत
Mon, 23 Feb 2026 09:56 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 23 Feb 2026 09:56 AM IST
सार
केंद्रीय कारागार नैनी के समीप सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में कक्षा 2 की छात्रा अनीशा की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब छात्रा का भाई उसे बेथनी कान्वेंट स्कूल छोड़ने के लिए बाइक से ले जा रहा था।
विज्ञापन
Prayagraj Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय कारागार नैनी के सामने सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कक्षा 2 की छात्रा अनीशा की मौत हो गई। छात्रा बेथनी कान्वेंट स्कूल में पढ़ती थी। बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह उसका भाई बच्ची को स्कूल छोड़ने के लिए आ रहा था। जेल के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा महेवा की रहने वाली है।
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार नैनी के समीप सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में कक्षा 2 की छात्रा अनीशा की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब छात्रा का भाई उसे बेथनी कान्वेंट स्कूल छोड़ने के लिए बाइक से ले जा रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह उस समय हुई जब छात्रा अनीशा अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही वे केंद्रीय कारागार नैनी के पास पहुंचे, एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के कारण छात्रा अनीशा को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक छात्रा अनीशा महेवा की रहने वाली थी और बेथनी कान्वेंट स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ती थी। घटना के समय उसका भाई उसे स्कूल पहुंचाने के लिए ले जा रहा था घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।