{"_id":"5cc9f756bdec22074e011dc8","slug":"a-bullet-shot-to-the-young-man-during-tilkotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलकोत्सव में हर्षफायरिंग के दौरान युवक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलकोत्सव में हर्षफायरिंग के दौरान युवक को लगी गोली
Thu, 02 May 2019 01:15 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के भेलाव गांव में बुधवार को तिलकोत्सव के दौरान पिता की लाईसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर रहे दूल्हे के भाई की हरकत से एक व्यक्ति को गोली लग गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे शहर के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस तक को जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
बारा थाना क्षेत्र के भेलाव गांव में रमाशंकर तिवारी के बड़े बेटे योगेश तिवारी का 01 मई को तिलकोत्सव था। तिलक कौंधियारा के बारी बजहिया गांव के प्रेम शंकर शुक्ला लेकर आए थे। देर शाम तिलक का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय रमाशंकर के छोटे बेटे शुभम तिवारी ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान वहां मौजूद पड़ोसी सतीश चंद्र पांडेय (35) पुत्र सूर्यबली पांडेय को गोली लग गई। जिससे वह खून से लतफथ हो गया। यह देख लोगो में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
परिजन उसे इलाज के लिए लेकर भागे। इस बावत इंस्पेक्टर बारा जेपी शाही ने बताया की गोली चलने की सूचना पर मौके पर गया था। लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चली है। युवक के कंधे में गोली लगी है। मौके पर लोग कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे थे। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
..............................................................