फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A boat capsized after collision in Arail, 15 devotees were saved, accident happened near the selfie point

Mahakumbh : अरैल में टक्कर के बाद एक नाव पलटी, 15 श्रद्धालु बचाए गए, अरैल के सेल्फी प्वाइंट के पास हुआ हादसा

Tue, 25 Feb 2025 01:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Feb 2025 01:07 PM IST
सार

अरैल में सेल्फी प्वाइंट के पास सोमवार शाम दो नाव आपस में टकरा गईं। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से एक नाव पलट गई और इसमें सवार 15 लोग नदी में गिर गए।

विज्ञापन
A boat capsized after collision in Arail, 15 devotees were saved, accident happened near the selfie point
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरैल में सेल्फी प्वाइंट के पास सोमवार शाम दो नाव आपस में टकरा गईं। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से एक नाव पलट गई और इसमें सवार 15 लोग नदी में गिर गए। घाट से कुछ दूरी पर डीप वाटर बैरिकेडिंग सही कर रही जल पुलिस की टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन

हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। जल पुलिस के मुताबिक, 15 श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अरैल से संगम की ओर जा रही थी। इसी दौरान श्रद्धालुओं को लेकर दूसरी नाव वापस घाट की ओर आ रही थी। रास्ते में दोनों नावों की टक्कर हो गई। संतुलन बिगड़ने के चलते वापस आ रही नाव पलट गई। इसमें सवार सभी 15 श्रद्धालु नदी में गिर गए। इसमें देहरादून की पूजा व दिल्ली की आरती समेत अन्य श्रद्धालु शामिल थे।

विज्ञापन

इसी दौरान घाट से कुछ दूर पर डीप वाटर बैरिकेडिंग को दुरुस्त कर रहे जल पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई और उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान नाव नदी में डूब गई। सीओ जल पुलिस रजनीश यादव ने बताया कि सभी श्रद्धालु सकुशल हैं। उन्हें गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगम स्नान को आईं दिल्ली की श्रद्धालु लापता

सेक्टर चार स्थित कैंप से संगम स्नान के लिए निकलीं दिल्ली की श्रद्धालु मधुबाला कपूर (65) पत्नी प्रेमनाथ कपूर रविवार सुबह लापता हो गईं। बेटी नेहा ने बताया कि उनका परिवार विष्णु गार्डन, तिलक नगर, न्यू दिल्ली में रहता है। दो दिन पहले वह अपनी मां के साथ संगम स्नान के लिए आई थीं। रविवार की सुबह उनकी मां संगम स्नान के लिए कैंप निकलीं और फिर नहीं लौटीं। सोमवार शाम को नेहा ने मेला कोतवाली में पहुंचकर मां की गुमशुदगी दर्ज कराई है। मेला कोतवाली प्रभारी डीके शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed