{"_id":"6acaa2c81e05c83e2a09a65f","slug":"a-60-foot-tall-durga-puja-pandal-will-be-adorned-with-foam-artworks-allahabad-news-c-254-1-sald1001-108121-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फोम की कलाकृतियों से सजेगा 60 फीट ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फोम की कलाकृतियों से सजेगा 60 फीट ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल
विज्ञापन
झूंसी की आवास विकास कालोनी योजना दो स्थित दुर्गा पूजा समिति की ओर से तैयार किया जा रहा भव्य पंड
झूंसी की आवास विकास कॉलोनी योजना दो में इस बार दुर्गा पूजा बारवारी का पंडाल बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और कलात्मक परंपरा की झलक प्रस्तुत करेगा। दुर्गा पूजा बारवारी की ओर से 36वें वर्ष में आयोजित होने वाली पूजा के लिए भव्य पंडाल का निर्माण तेजी से चल रहा है। पंडाल की सजावट में विशेष रूप से फोम से तैयार की जा रही कलाकृतियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी।
करीब 60 फीट ऊंचे और 55 फीट चौड़े पंडाल को बंगाल की पारंपरिक कला और संस्कृति को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। कोलकाता से आए कलाकार पंडाल के बाहरी हिस्से में फोम से विभिन्न आकृतियां उकेरने में जुटे हैं।
आयोजकों के मुताबिक पंडाल की भव्यता के साथ इसकी कलात्मक सजावट इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। कमेटी के देव बोस ने बताया कि पूजा पंडाल के मध्य में करीब 20 फीट ऊंची मां दुर्गा की भव्य आकृति तैयार की जा रही है। इसके अलावा पंडाल के अंदर 12 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा बंगाली परंपरा के अनुरूप स्थापित की जाएगी। प्रतिमा को बंगाली ट्रेडिशन के ‘डाक के साज’ से सजाया जाएगा। मां के आभूषण और साज-सज्जा में इस बार पूरी तरह गोल्डन थीम रखी गई है।
विज्ञापन
बारवारी के पदाधिकारियों का कहना है कि पूजा के 36 वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए पंडाल की सजावट में बंगाल की पारंपरिक कला, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत का विशेष समावेश किया जा रहा है। पंडाल तैयार होने के बाद इसकी भव्यता और फोम की कलाकृतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी।