फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A 501 coupled with drizzle

रिमझिम फुहारों के बीच 501 जोडा हुए एक

Thu, 11 Jul 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
A 501 coupled with drizzle
A 501 coupled with drizzle - फोटो : CITY DESK
रिमझिम बारिश के बीच बंधी सात जन्मों की डोर
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत केपी कम्युनिटी में 101 जोड़ों की हुई शादी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। रिमझिम बारिश के बीच बुधवार को जिले में 501 जोड़े एक दूजे के हो गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत केपी कम्युनिटी हाल में आयोजित समारोह में शहर के 101 जोड़ों की शादी कराई गई। मौके पर ही उनके पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई थी। इस दौरान आयोजन स्थल पर पूरे दिन उल्लास का माहौल रहा।

सामूहिक विवाह का आयोजन केपी कम्युनिटी के अलावा नगर पंचायताें तथा ब्लाक में हुआ। नगर पंचायतों में 400 जोड़ों की शादी हुई। जिले में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में सभी जगहों पर हाल में शादी की व्यवस्था की गई थी। यहां केपी कम्युनिटी के भी हाल में शादी की कराई गई। खाने की व्यवस्था भी पीछे के पांडाल में की गई थी। कुल 101 में से पांच मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। उनका निकाह मुस्लिम रिती रिवाज से कराया गया। मैरिज ऐक्ट के तहत नए जोड़ों के पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई थी। सभी दस्तावेज लाने वालों का पंजीकरण किया गया। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बिछिया और पायल दिया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि इस योजना के तहत गरीब परिवार के लोगों को भी भव्य समारोह में अपनी बेटी की शादी करने का मौका मिला। उन्होंने शहरियों से भी इस तरह के आयोजनों में सहयोग की अपील की। समारोह में केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र नाथर सिंह, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार, सीडीओ अरविंद सिंह, अपर नगर आयुक्त अमरेंद्र वर्मा, उप निदेशक समाज कल्याण मंजू श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, मधुलिका सिंह, पिछड़ा कल्याण अधिकरी इंद्रसेन सरोज, अवधेश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed