{"_id":"8-54047","slug":"Allahabad-54047-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनाधिकारियों, सैनिकों ने धूमधाम से मनायी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनाधिकारियों, सैनिकों ने धूमधाम से मनायी दिवाली
Allahabad
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद ब्यूरो। दीपावली के मुख्य पर्व से दो दिन पहले ही सेना की ओर से पूर्वी यूपी एवं एमपी सब एरिया मुख्यालय के स्टेशन सैनिक इंस्टीट्यूट में दीपावली धूमधाम से मनायी गई। इस मौके पर दीपावली मेले का भी आयोजन किया गया। रेड ईगल डिवीजन की अफवा अध्यक्ष हरकीरत कौर व सब एरिया की अफवा अध्यक्ष सरिता डिमरी ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर जहां शांति के प्रतीक कबूतर छोड़कर देश, दुनिया में शांति का संदेश दिया गया वहीं आतिशबाजी होने के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। दिवाली मेले में बच्चों व महिलाआें के लिए कई प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया। मेले में लकी ड्रा भी निकाला गया। सब एरिया मुख्यालय अफवा अध्यक्ष सरिता डिमरी ने विजेताओं का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम रेड ईगल डिवीजन के जीओसी-इन-सी मेजर जनरल तरनजीत सिंह, सब एरिया के कार्यवाहक जीओसी-इन- सी ब्रिगेडियर रवि डिमरी के अलावा सभी सेनाधिकारी, सैन्यकर्मी व परिजन उपस्थित थे।
विज्ञापन