फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पुलिस भर्ती दौड़ में फिर बेहोश हुए छह अभ्यर्थी

पुलिस भर्ती दौड़ में फिर बेहोश हुए छह अभ्यर्थी

Sat, 11 Oct 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sat, 11 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। पुलिस भर्ती दौड़ में शुक्रवार को फिर से आधा दर्जन अभ्यर्थी बेहोश हो गए। अभ्यर्थियों को बेली अस्पताल भेजा गया जहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर भर्ती दौड़ के दौरान मोबाइल और घड़ी ले जा रहे तीन अभ्यर्थी पकड़े गए। घड़ी और मोबाइल को जमा करा लिया गया। दौड़ पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को घड़ी और मोबाइल लौटा दिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को दौड़ के लिए दो हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। 1758 इसमें शामिल हुए। दौड़ शुरू होने के पहले ही अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई। दौड़ के दौरान ऐसे गैजेट को ले जाने पर रोक है जिससे समय का पता चल सके। रोक के बावजूद तीन अभ्यर्थी घड़ी और मोबाइल ले जाने की कोशिश कर रहे थे। दौड़ में गर्मी के आगे अभ्यर्थी बेबस रहे। गुरुचरण, चंदन, मोहम्मद समेत छह युवक बेहोश हो गए। इनको पुलिस ने बेली अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक अभ्यर्थियों में से किसी की भी हालत चिंताजनक नहीं थी। अभ्यर्थी शरीर में पानी की कमी से बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन

पीएचक्यू में मृतक आश्रित कोटे के अभ्यर्थियों के लिए शनिवार को होने वाली टाइपिंग परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी मिली तो वह भड़क गए। डेढ़ सौ अभ्यर्थियों ने शाम को पीएचक्यू के समक्ष प्रदर्शन किया। हालांकि अफसरों ने प्रदर्शन की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed