{"_id":"8-51296","slug":"Allahabad-51296-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए के छात्र को रास्ते में रोक गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए के छात्र को रास्ते में रोक गोली से उड़ाया
Allahabad
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। फाफामऊ इलाके में बुधवार देर शाम बीए के छात्र सुकृति त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह चचेरे भाई के साथ बाइक पर फाफामऊ बाजार की ओर जा रहा था तभी रास्ते में उसका कत्ल किय गया। घायल छात्र ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। घटना के वक्त साथ रहा चचेरा भाई शुभम फरार हो गया है। वह रात तक नहीं पकड़ में आया। पुलिस को उस पर ही हत्या का संदेह है।
सोरांव में तिवारीपुर गांव निवासी अशोक त्रिपाठी ऊंचाहार रायबरेली में ठेकेदारी करते हैं। उनके तीन बेटों में सुकृति त्रिपाठी उर्फ डब्बू (21) मंझला था। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। बड़ा पुत्र अप्पू बैंक में कार्यरत हैं। उनकी दूसरे जिले में तैनाती है। सबसे छोटा शेखू घर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। सबसे छोटी बेटी है डॉली। बुधवार शाम पौने सात बजे डब्बू परिवार के चचेरे भाई शुभम त्रिपाठी के साथ बाइक पर फाफामऊ बाजार के लिए रवाना हुआ था। वे गोहरी रेलवे क्रासिंग पार कर आगे बढ़े तभी डब्बू को गोली मार दी गई। शुभम ने घर जाकर बताया तो चचेरा भाई अजीत मौके पर पहुंचा और घायल डब्बू को निजी हॉस्पिटल ले गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। खबर पाकर परिजनों के साथ ही सोरांव पुलिस पहुंच गई। उधर, शुभम ने घर में बताया कि रास्ते में पैदल जा रहे दो लोगों ने बाइक रोक ली थी। फिर उनमें से एक ने डब्बू के सीने पर गोली मार दी। दोनों पैदल भाग गए। इतना बताकर शुभम भी घर से जाने कहां चला गया। उसका फोन भी नहीं लग रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। सीओ सोरांव लालप्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस देर रात तक शुभम को खोजती रही। मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। परिवार के लोगों से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस को शक है कि किसी लड़की के चक्कर में यह हत्याकांड किया गया है।