{"_id":"8-51292","slug":"Allahabad-51292-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : गंगा में मछली मारने गए आठवीं के छात्र की डूबने की मौत, दूसरे दिन पानी में उतराया मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : गंगा में मछली मारने गए आठवीं के छात्र की डूबने की मौत, दूसरे दिन पानी में उतराया मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
drown
ममफोर्डगंज स्थित घर से मंगलवार शाम गंगा में मछलियां पकड़ने निकले आठवीं के छात्र सौरभ की फाफामऊ पुल के पास डूबने से मौत हो गई। परिजन रात भर उसकी तलाश में भटकते रहे। बुधवार को उसकी लाश मिली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
न्यू मम्फोर्डगंज में रहने वाले लालजी भारती मोटर मैकेनिक हैं। उनका बेटा सौरभ (16) भारत स्काउट गाइड स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। मंगलवार शाम सौरभ घर से यह कहकर निकला कि वह फाफामऊ पुल के पास गंगा में मछलियां पकड़ने जा रहा है।
विज्ञापन
वह रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी तलाश में निकले। मगर उसका कहीं भी कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह फिर खोजबीन शुरू की गई। इसी बीच पुल के पास गंगा में सौरभ का शव उतराता दिखा तो वहां भीड़ लग गई। शव देख परिवार के लोग रोने-कलपने लगे। मां शीला देवी तो बेहोश हो गई।
विज्ञापन