फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ठेकेदार और छात्र के घर में बदमाशों ने मारा हाथ

ठेकेदार और छात्र के घर में बदमाशों ने मारा हाथ

Fri, 15 Aug 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Fri, 15 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर में मंगलवार रात तीन मकानों में चोरी के बावजूद पुलिस की सक्रियता नहीं बढ़ने से बेखौफ बदमाशों ने बुधवार रात भी दो घरों में हाथ साफ कर दिया। मुट्ठीगंज की ऊंचा मंडी में बदमाशों ने पूर्व मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी के करीबी ठेकेदार के घर में घुसकर सवा लाख रुपये नगदी और लाइसेंसी पिस्टल चुरा ली। पड़ोसियों ने चोरों को घेरा मगर वे भाग गए। राजरूपपुर मेें छात्र के कमरे से लैपटॉप, मोबाइल, नगदी चुरा ली गई।
विज्ञापन

ऊंचा मंडी में रहने वाले अनूप अग्रवाल ठेकेदारी करते हैं। वह पूर्व मंत्री नंदी के करीबियों में गिने जाते हैं। उनके घर में मरम्मत का काम चल रहा है। बुधवार रात वह मकान के दूसरे तल के कमरे में सोए थे जबकि उनकी मां निचले हिस्से में थीं। आधी रात छत के रास्ते बदमाश घुसे और मां के कमरे में जाकर आलमारी खोलकर एक लाख बाइस हजार रुपये तथा अनूप की लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। खटपट सुनकर मां की नींद टूटी तो उन्होंने शोर मचाया। अनूप समेत आसपास के लोग भी उधर आ गए लेकिन घेराबंदी के बीच बदमाश भागने में कामयाब रहे। खबर पाकर मुट्ठीगंज थाने की पुलिस भी पहुंची। पता चला कि अनूप की मां दरवाजा बंद करना भूल गई थीं। नगदी और पिस्टल चोरी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उधर, राजरूपपुर की लालबाग कॉलोनी में अपनी चाची के घर में रहकर पढ़ाई करने वाले राहुल कुशवाहा के कमरे से बीती रात चोरों ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और पैंट की जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए। राहुल दरवाजा खोलकर सो गया था। सुबह चोरी का पता चला तो राजरूपपुर चौकी से सिपाही वहां पहुंचे। हंडिया के खड़हरा गांव के अशोक कुशवाहा का पुत्र राहुल यहां सीएमपी डिग्री कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed