Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दामाद की हत्या में सास को उम्रकैद

दामाद की हत्या में सास को उम्रकैद

Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। ससुराल गए दामाद की गला दबाकर हत्या करने की आरोपी सास को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में मृतक की पत्नी के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा चला मगर फैसला होने से पूर्व ही उसकी मृत्यु हो जाने से मुकदमा समाप्त कर दिया गया। सजा का आदेश अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महताब अहमद ने सुनाया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी एसएल कुशवाहा ने अभियुक्त के खिलाफ साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

अभियोजन के मुताबिक सोरांव के बृज भूषण तिवारी की शादी बेला चौराहा करछना में रामसूरत तिवारी की लड़की संतोष तिवारी के साथ हुई थी। 28 सितंबर 1995 को बृज भूषण अपनी पत्नी और बच्चों का हालचाल जानने के लिए ससुराल गया था। 29 सितंबर को उसके भाई शशिभूषण को सूचना मिली की बृज भूषण की हत्या हो गई है। उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब पत्नी संतोष तिवारी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पति तीन दिन पहले ससुराल आया था। 29 तारीख को वह सुबह दस बजे खाना खाकर घर से निकला था। शाम छह बजे लौटा तो लड़खड़ा रहा था। कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई पता चला कि उसने सल्फास खा लिया है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह गला दबाना पता चली। पुलिस की जांच से साफ हो गया कि बृजभूषण की हत्या संतोष और उसकी मां देवकन्या ने की है। मुकदमे के विचारण के दौरान संतोष की मृत्यु हो गई। अदालत ने देवकन्या को हत्या के जुर्म में उम्रकैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

झूंसी में छह वर्ष पूर्व मामूली विवाद में किराना व्यवसायी की बम मारकर हत्या कर देने के मामले में अदालत ने तीन अभियुक्तों को उम्रकैद और 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। सजा का आदेश एडीजे मलखान सिंह ने दिया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी राजेंद्र नाथ मिश्र ने अभियुक्तों के खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत किए। अदालत ने अर्थदंड की राशि में से तीस हजार रुपये मृतक की पत्नी को देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजन के मुताबिक झूंसी के भतकार गांव का गुलाब निषाद गांव में किराने की दुकान चलाता था। घटना से लगभग दो माह पूर्व उसकी दुकान पर अभियुक्त कैलाश निषाद रात में शराब के नशे में कुछ सामान लेने आया था। गुलाब ने मना कर दिया। इसके बाद 27 जून 2006 को शाम को जब गुलाब दुकान का सौदा लेकर वापस लौट रहा था कैलाश निषाद, राजू और रवि ने बम से मारकर हत्या कर दी। अदालत ने तीनों को हत्या का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।

करीब 18 वर्ष पूर्व हुई पूर्व विधायक जवाहर पंडित हत्याकांड की फाइल विचारण हेतु सत्र न्यायालय को सुपुर्द कर दी गई है। इस आशय का आदेश स्पेशल सीजेएम सुभाष चंद्रा ने मंगलवार को जारी किया। घटना से संबंधित सीबीसीआईडी की जांच रिपोर्ट और आरोपपत्र अदालत में पहले से ही दाखिल हो चुके हैं। इस मामले में पूर्व विधायक उदयभान करवरिया और उनके परिवार के लोग आरोपी हैं। उदयभान गत एक जनवरी 2014 से इस मामले में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed