{"_id":"8-49707","slug":"Allahabad-49707-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों को अपहरण कर ले जाते पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों को अपहरण कर ले जाते पकड़ा गया
Allahabad
Updated Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर/प्रतापपुर (इलाहाबाद)। सरायममरेज इलाके के कुंदौरा महादेव मंदिर पर सावन में लगे मेले से तीन बच्चों को अपहरण कर ले जा रहे व्यक्ति को धर दबोचा गया। मेले से सात किलोमीटर दूर उसे लोगों ने बच्चों के रोने पर शक के आधार पर घेर लिया था। खबर पाकर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। वह भदोही का रहने वाला है। पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ कर रही थी। शक है कि वह बच्चों को चुराकर बेचने का धंधा करता है।
कुंदौरा गांव में हरिहर धाम शिव मंदिर के आसपास हर साल सावन में एक महीने के लिए मेला लगता है। इसमें आसपास के जिलों से भी लोग दुकानें लगाने आते हैं। मंगलवार को मेले से एक व्यक्ति चाट विक्रेता अलगू कुमार निवासी खुर्रम शाहपुर के आठ साल के बेटे पंकज, विंध्याचल से आर चू़ड़ी बेचने वाले सहदेव की पांच साल की बेटी शिवानी तथा कोमल कुमार के छह साल के बेटे कुल्लू को बहलाकर मेले से बाहर ले गया। फिर वह उन्हें घूमने के बहाने अगवा कर ले जाने लगा। वह इन बच्चों को लेकर देर शाम सात किलोमीटर दूर वारी चौराहे पर पहुंचा तो घबराकर बच्चे रोने लगे बच्चों को रोते देख आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। उन्होंने पास जाकर पूछताछ की तो बच्चों को ले जा रहा व्यक्ति घबरा गया। वह बच्चों को छोड़कर भागने लगा तो लोगों ने उसे दबोच लिया। इस बारे में जानकारी पाकर सरायममरेज थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस बच्चों पंकज, शिवानी, कुल्लू के साथ ही पकड़े गए व्यक्ति को थाने ले गई। कड़ाई से पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम राजेंद्र कुमार और पता ऊदीपुर गांव दुर्गागंज जिला ज्ञानपुर भदोही बताया। पुलिस उससे देर रात तक पूछताछ करती रही कि आखिर वह बच्चों को क्यों अगवा कर ले जा रहा था। पुलिस का कहना है कि शक है कि वह बच्चों को दूसरे गिरोह को बेचने का गोरखधंधा करता है। बच्चों के माता-पिता से अर्जी लेकर रिपोर्ट लिखी जा रही है।