{"_id":"8-49109","slug":"Allahabad-49109-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन कर बाहर बुलाया और वैन में उठा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन कर बाहर बुलाया और वैन में उठा ले गए
Allahabad
Updated Wed, 09 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के लोहिया मार्ग के रहने वाले व्यापारी कंचित दुआ को सोमवार देर रात लोगों ने फोन कर पैसे देने के लिए घर के बाहर बुलाया और वैन में अगवा कर अज्ञात स्थान पर ले गए। अगवा करने वालों ने उसे जमकर पीटा और कान की बालियां, चेन, अंगूठी तथा 1200 रुपये छीन लिए। वह बदमाशों के चंगुल से छूटा तो सीधे सिविल लाइंस थाने पहुंच गया। पहले तो उसने बताया कि उसे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक हॉस्टल में ले जाया गया और कमरा बंद करने के बाद पीटा गया लेकिन बाद में वह आरोपों से मुकर गया। उसने अज्ञात युवकों के खिलाफ अगवा करने, लूटपाट, जान से मारने की कोशिश करने, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।
पिटाई से कंचित के मुंह और नाक से खून निकलने लगा था। उसका चेहरा और एक आंख भी सूज गया था। उसे लोहे की रॉड के साथ ही लात घूसों से भी जमकर पीटा गया था। उसने पहले सिविल लाइंस में रेस्टोरेंट चलाने वाले युवक और उसके दोस्तों पर अगवा करने का आरोप लगाया था लेकिन एफआईआर में इसका जिक्र नहीं किया। पुलिस ने रात में उसका मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। कंचित यह भी नहीं बता पा रहा था कि उसको छोड़ा कहां गया। पुलिस के मुताबिक मारपीट की वजह साफ नहीं है। युवक कई बार अपने बयान से पलटा। उसे चोटें आई थीं, इसलिए मुकदमा लिख लिया गया है। पीटने वालों की पहचान की जा रही है। विवाद के पीछे एक लड़की का नाम भी सामने आया है।