{"_id":"8-48661","slug":"Allahabad-48661-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपेक्स कोचिंग के बाहर चले बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपेक्स कोचिंग के बाहर चले बम
Allahabad
Updated Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। टैगोर टाउन स्थित एपेक्स कोचिंग के बाहर बृहस्पतिवार रात बम फेंका गया। बम दीवार से टकराकर फट गया। जिस वक्त दो बाइक सवारों ने बम फेंका, निदेशक मेनका वर्मा बाहर खड़ी थीं। बमबाजी का आरोप सीएमपी डिग्री कॉलेज छात्रसंघ के महामंत्री रितेश तिवारी और नीलेश राय पर लगा है। बमबाजी की खबर पाकर जार्जटाउन थाने के इंस्पेक्टर शिवशंभू किशोर जायसवाल मौके पर पहुंच गए।
कोचिंग संचालिका का आरोप है कि सीएमपी महामंत्री 50 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा था। मना करने पर वह मुफ्त एडमीशन के लिए दबाव डालने लगा। जब उन्होंने मना किया तो वह उनको धमकी देते चला गया। उन्होंने रात में रितेश और नीलेश के खिलाफ तहरीर थाने पर दे दी। देर रात मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया।