{"_id":"8-48216","slug":"Allahabad-48216-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में घुसकर की लूटपाट और बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में घुसकर की लूटपाट और बदसलूकी
Allahabad
Updated Wed, 18 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कौंधियारा (इलाहाबाद)। पुलिस ने डोंडरी गांव में घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट, लड़की से खींचतान के आरोप में एक दर्जन महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।
डोंडरी गांव में रहने वाले रमेश कुमार पांडेय ने कौंधियारा थाने जाकर शिकायत की थी कि पड़ोस में रहने वाले उमेश पांडेय के परिवार से उनका मकान का विवाद चल रहा है। वह इस मकान में रहते हैं लेकिन उमेश आदि अपना हक जताते हैं। रमेश का आरोप है कि इसी विवाद के चलते सोमवार को उमेश समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने उसके घर में घुसकर बवाल काटा। उस वक्त घर में केवल महिलाएं थीं। आरोप है कि उन लोगों ने महिलाओं और एक किशोरी के साथ खींचतान की। गहने और पैसे लूट लिए। हल्ला मचा तो गांव वालों ने जुटकर स्थिति संभाली। एसओ कौंधियारा दिनेश पांडेय ने बताया कि इस घटना में रमेश कुमार पांडेय की शिकायत पर उमेश पांडेय, शशिकला, ममता पांडेय, कपिल पांडेय, राजीवकांत पांडेय, खेलावन पटेल, कृष्णचंद्र पटेल, हरिशंकर पटेल, पिंटू पटेल, राजकुमारी पटेल, रमेश कुमार पांडेय और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। फिलहाल राजीवकांत को पकड़ा गया है। दूसरे आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।