फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विहिप और आरएसएस के लिए प्रतिष्ठा बनी फूलपुर सीट

विहिप और आरएसएस के लिए प्रतिष्ठा बनी फूलपुर सीट

Wed, 26 Mar 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Wed, 26 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। केशव मौर्य को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद की पसंद को चुनावी मैदान में उतारकर यह साफ कर दिया है कि फूलपुर का चुनाव पार्टी पूरी गंभीरता से ले रही है। इसके साथ ही यह सीट संघ और विहिप के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। प्रत्याशी दोनों संगठनों की जिद पर उतारा गया तो उन्हें जीत के लिए पूरी ताकत भी झोंकनी होगी। चर्चा है कि विहिप नेता अशोक सिंहल ने केशव के टिकट को लेकर पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाया था। दूसरी ओर पार्टी की जिला और महानगर इकाइयों के साथ मंडल अध्यक्षों का बड़ा तबका भी पार्टी नेतृत्व से केशव का समर्थन कर चुका है। संगठन के सूत्रों का दावा है कि अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने भी केशव को मजबूत दावेदार बताया था।
विज्ञापन

इलाहाबाद में विश्व हिन्दू परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में केशव मौर्य लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। कुछ महीने पहले धर्म परिवर्तन के मुद्दे को लेकर शहर में विहिप के आंदोलन की अगुवाई भी केशव ने की थी। आंदोलन के दौरान ही पुलिस ने एक पुराने मामले में जेल भेज दिया था। बताते हैं कि दिल्ली के एक नेता ने उसी को आधार बनाकर केशव मौर्य को टिकट देने का विरोध भी किया लेकिन विहिप मुखिया अशोक सिंहल ने केशव के नाम को आगे बढ़ाया। संघ के सूत्रों के मुताबिक अंदरूनी सर्वे में भी केशव को अन्य दावेदारों पर भारी बताया गया था। केशव के लिए पार्टी में भी इन दोनों संगठनों ने माहौल बनाने में अहम रोल निभाया। इलाहाबाद शहर उत्तरी, शहर पश्चिमी, झूंसी, फाफामऊ, सहसों, नवाबगंज, फूलपुर जैसे क्षेत्रों में दोनों संगठन पिछले छह महीने से कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रहे हैं।
विज्ञापन

फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी के नाम के ऐलान को लेकर पिछले महीनेभर से कार्यकर्ता इंतजार कर रहे थे। अपना दल का नाम सामने आने पर कार्यकर्ताओं ने निराशा भी दिखाई। मंगलवार को दोपहर में चर्चा उड़ी कि पार्टी आज प्रत्याशी के नाम का ऐलान करेगी। इसे लेकर दोपहर से ही कार्यकर्ता अपने संपर्कों के जरिए नाम जानने को उत्सुक रहे। रात करीब 10 बजे केशव मौर्य के नाम का ऐलान होने की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता केशव के आवास और पार्टी कार्यालय पर जुट गए। पार्टी महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, प्रवक्ता देवेंद्रनाथ मिश्र, दिवाकर त्रिपाठी, रवि केसरवानी, मनीष जायसवाल, भोले शंकर, मनोज कुमार, राहुल मौर्य आदि ने पटाखे छुड़ाकर खुशी जताई। साथ ही एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने भी इस फैसले के लिए पार्टी नेतृत्व को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0 कल प्रयागराज से आएंगे केशव
केशव मौर्य टिकट के लिए पिछले पखवारेभर से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। मंगलवार को टिकट के ऐलान के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व से भी मुलाकात की। केशव बुधवार को प्रयागराज एक्सप्रेस से दिल्ली से चलेंगे और 27 मार्च की सुबह शहर पहुंचेंगे।

0 ‘विहिप मुखिया अशोक सिंहल का विशेष आशीर्वाद है। आरएसएस के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी नेताओं ने टिकट के लिए प्रयास किया। जिले के कार्यकर्ताओं ने भी टिकट दिलाने में मदद की है। फूलपुर में सभी वर्गों का सहयोग है।’
केशव प्रसाद मौर्य
भाजपा प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed