{"_id":"8-40733","slug":"Allahabad-40733-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी से मांगा सद्बुद्घि का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी से मांगा सद्बुद्घि का आशीर्वाद
Allahabad
Updated Wed, 05 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। बसंत पंचमी पर शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। इस मौके पर शोभा यात्राएं निकाली गईं। साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। श्री अय्यप्पा सेवा संघ की ओर से पर्व श्री स्वामी अय्यप्पा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। महंत सेधुुरामन की उपस्थिति में गणपति हवन किया गया। तंत्री रमेशन ने भगवान अय्यप्पा का पंचामृत से अभिषेक किया। महंत अभिषेक ने निर्माल्यम किया। मंदिर समिति की ओर से शाम अय्यप्पा ज्योति यात्रा निकाली र्गई। जिसमें बड़ी तादात में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। देर शाम मंदिर में गणपति, शंकर, कार्तिकेय, हनुमान, नागराज, वनदुर्गा देवी, नवग्रह मंडल की आरती उतारी गई। मंदिर में महिलाओं ने 1001 दीपदान किया। पूजा अर्चना में एनएम नायर, विजयन, अनिल नायर, ओमना अम्मा, बिंदु समेत कई श्रद्धालु शामिल थे।
जयपुरपटपर कल्याण एवं विकास समिति की ओर से सामूहिक पूजा अर्चना की र्गई। इस मौके पर हवन यज्ञ का आयोजन कर सामूहिक कल्याण एवं विश्व शांति की कामना की गई। पूजा पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष आरपी सिंह, संतोष कुंडू, एचडी डे, सुब्रतो बनर्जी, आरपी मिश्रा, आनंद द्विवेदी, रजत, पवन घोष, दिलीप चटर्जी, राजेश शुक्ला समेत तमाम महिलाएं, बच्चे शामिल थे। राष्ट्रीय युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन की ओर से अलोपीबाग स्थित कार्यालय में सरस्वती देवी प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूजा अर्चना में हेमा श्रीवास्तव, अवंतिका वर्मा, रिया सिंह, पलक, सैलिना, अमन, जितेंद्र, राजीव दूबे, सुमन, पूनम सिंह, रेनू वर्मा, आयुष, अक्षत समेत कई लोग उपस्थित थे।