फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बियर शॉप में दो सेल्समैन को गोली मारी, एक की मौत

बियर शॉप में दो सेल्समैन को गोली मारी, एक की मौत

Wed, 05 Feb 2014 05:43 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Wed, 05 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
फाफामऊ (इलाहाबाद)। फाफामऊ के गद्दोपुर में मंगलवार रात करीब 10.30 बजे बियर शॉप में घुसे लुटेरों ने दो सेल्समैन को गोली मार दी। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उसे एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। गोली मारने के बाद बदमाश बियर शॉप का कैश बॉक्स उठा ले गए। दोनों सेल्समैन फूफा-भतीजे हैं। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। दो बाइक से आए लुटेरों की संख्या चार बताई जा रही है। लूटपाट के बाद सभी मलाकहरहर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चारों ने प्रयाग वाइन्स के सेल्समैन प्रवीण कुमार (20) और संजय (40) से बियर मांगी। बियर लेने के लिए दोनों भीतर गए तो पीछे से चारों भी घुस आए। एक ने कैश बॉक्स उठा लिया। इसका प्रवीण कुमार और संजय ने विरोध किया। दोनों लुटेरों से उलझ गए। छीनाझपटी के बीच लुटेरों में से किसी एक ने दोनों पर फायर कर दिया। प्रवीण के पेट में और संजय के माथे में गोली मारी गई। इसके बाद बाइक सवार कैश लेकर भाग निकले। बियर शॉप पर लूटपाट की सूचना मिलते ही फाफामऊ चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों को फाफामऊ के विनीता अस्पताल पहुंचवाया। डॉक्टरों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। संजय की हालत में सुधार न होने पर उसे एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया। संजय रिश्ते में प्रवीण का फूफा लगता है। दोनों मऊ जिले के रहने वाले हैं। बियर शॉप में नौकरी करने की वजह से दोनों शांतिपुरम में किराए पर रहते थे। पुलिस ने प्रमुख सड़कों पर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी लेकिन हत्यारे हाथ नहीं आए। मौके पर पुलिस के बड़े अफसर भी पहुंच गए। प्रवीण के गांव भी खबर भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed