फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   टीईटी के लिए अब तक चार लाख रजिस्ट्रेशन

टीईटी के लिए अब तक चार लाख रजिस्ट्रेशन

Wed, 15 Jan 2014 05:43 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Wed, 15 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पंजीकरण करा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार तक वेबसाइट पर तीन लाख 93 हजार से अधिक आवेदन हो गए। पंजीकरण की बात की जाए तो अब तक 53028 का आंकड़ा पार कर गया है। विकलांग अभ्यर्थियों के पंजीकरण की संख्या 10937 है। 22 और 23 फरवरी को होने वाली टीईटी देने के लिए हर रोज पांच से दस हजार की संख्या में पंजीकरण हो रहे हैं। अंतिम तिथि तक पंजीकरण के पांच लाख तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

टीईटी के पंजीकरण की अंतिम तारीख 21 जनवरी निर्धारित की गई है। अंतिम रूप से आवेदन करने के लिए 28 जनवरी तक का समय दिया गया है। पिछली बार आवेदन करने के दौरान छोटी-छोटी गलतियां कर देने की वजह से सवा लाख आवेदकों के फार्म निरस्त हो गए थे। इसलिए इस बार आवेदकों को फार्म भरने के बाद संशोधन का भी मौका दिया जा रहा है। आवेदन 28 जनवरी से 31 जनवरी तक त्रुटियों में संशोधन कर सकेंगे। दस फरवरी को वेबसाइट पर प्रवेशपत्र डाउनलोड होंगे। जिसके बाद परीक्षार्थी वेबसाइट से अपने प्रवेशपत्र का प्रिंट ले सकेंगे। परिणामों की घोषणा के बाद प्रमाणपत्रों में अगर कोई गलती है तो इसके संशोधन के लिए भी शासनादेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed