{"_id":"8-38629","slug":"Allahabad-38629-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीए में दस फीसदी बढ़ोतरी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीए में दस फीसदी बढ़ोतरी के आसार
Allahabad
Updated Tue, 17 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत वाली खबर है। उनके महंगाई भत्ते (डीए) में 10 फीसदी की बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। अक्तूबर तक जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर विशेषज्ञ इस वृद्धि को लगभग तय मान रहे हैं। अगर नवंबर और दिसंबर के सूचकांक में कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए जनवरी-2014 से बढ़कर कुल 100 फीसदी तक पहुंच जाएगा।कर्मचारियों की डीए वृद्धि की गणना हर माह जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर निर्धारित फार्मूले के तहत की जाती है। अक्तूबर का सूचकांक 241 है। अगर नवंबर और दिसंबर में इसमें तीन-तीन अंकों की वृद्धि होती है तो डीए दस के बजाय 11 फीसदी तक बढ़ जाएगा।वर्षों से डीए वृद्धि का सटीक आकलन कर रहे सिविल एकाउंट्स ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने बताया कि नंवबर और दिसंबर का सूचकांक दो-दो अंक घटता भी है तो फर्क नहीं पड़ेगा। तब भी डीए में दस फीसदी की वद्धि तय है। पुराने रिकार्ड बताते हैं कि नवंबर या दिसंबर के सूचकांक में कभी इतनी गिरावट दर्ज नहीं की गई कि अक्तूबर तक जारी सूचकांक के आधार पर हुई गणना इससे प्रभावित रही हो। उधर, कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के संयोजक हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव का कहना है कि राज्यकर्मियों को भी वर्तमान में 90 फीसदी डीए मिल रहा है। अगर इसमें 10 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो राज्यकर्मियों को जनवरी से कुल 100 फीसदी डीए का लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि राज्यकर्मियों के वेतन में 50 फीसदी डीए का मर्जर किया जाए।
विज्ञापन