{"_id":"8-38628","slug":"Allahabad-38628-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने लगाई ट्रेनों पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने लगाई ट्रेनों पर ब्रेक
Allahabad
Updated Tue, 17 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर लगातार ब्रेक लग रहा है, जिसकी वजह से उनकी लेटलतीफी बढ़ती जा रही है। सोमवार को विभिन्न रूट की दर्जनभर से अधिक ट्रेनें चार से 15 घंटे तक देरी से इलाहाबाद जंक्शन पहुंचीं। सबसे खराब स्थिति दिल्ली रूट की है। राजधानी से प्रयागराज एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट रहीं।
मुंबई से हावड़ा के बीच चलने वाली 12322 बांबे मेल ने सोमवार को लेटलतीफी का रिकार्ड बना दिया। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 15 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। यही हाल दिल्ली से हावड़ा के बीच चलने वाली 13040 जनता एक्सप्रेस का रहा। यह ट्रेन 13 घंटे की देरी से आई। इन ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों का पूरा दिन जंक्शन पर बीत गया। अन्य ट्रेनों की स्थिति भी कमोबेश इसी तरह रही। इस्लामपुर से नई दिल्ली जाने वाली 12401 मगध साढ़े आठ घंटे, दिल्ली से अलीपुरद्वार 15483 महानंदा, चंढीगढ़ से इलाहाबाद 14218 ऊंचाहार एवं मेरठ से इलाहाबाद संगम एक्सप्रेस साढे छह घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस सोमवार को साढ़े चार घंटे की देरी से सुबह 11 बजे के बाद जंक्शन पहुंची। दिल्ली-डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र मेल, नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, आनंदविहार-पुरी रीवा एक्सप्रेस, दिल्ली-सियालदाह लाल किला एक्सप्रेस, नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणसी शिवगंगा एक्सप्रेस, जम्मू-राउरकेला मुरी एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, आनंदविहार-गुवाहाटी नार्थईस्ट एक्सप्रेस आदि ट्रेनें साढ़े चार से आठ घंटे की देरी से जंक्शन पहुंचीं। कोहरा बढ़ने के साथ इन ट्रेनों की लेटलतीफी और बढ़ेगी, जिससे यात्रियों का सफर भी मुश्किल भरा हो जाएगा।