{"_id":"8-38572","slug":"Allahabad-38572-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के शक में भतीजे की बेरहमी से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के शक में भतीजे की बेरहमी से पिटाई
Allahabad
Updated Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। शिवकुटी थाने में तैनात महिला सिपाही संतोष पाल पर अपने भतीजे आकाशदीप कैथवास की पिटाई का आरोप लगा है। आकाश के मुताबिक संतोष और उसके पति ने अपने घर में उसकी पिटाई की और बाद में कर्नलगंज पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने थाने पर भी उसे पीटा। आकाश ने सिपाही की शिकायत पुलिस एवं प्रशासन के अफसरों से की है।
महिला सिपाही का घर चैथम लाइन में है। आकाश के मुताबिक 13 दिसंबर की रात उसकी बुआ संतोष ने उसे यह कहकर बुलाया कि बेटी की तबीयत खराब है। घर पहुंचते ही उससे पूछा कि घर से चुराए जेवर उसने कहां रखे हैं। उसने चोरी से इंकार किया तो बुआ संतोष ने अपने पति के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। जब कर्नलगंज थाने की पुलिस ने तफ्तीश की तो मामला खुला। चोर सिपाही का बेटा ही निकला। आकाश को छोड़ दिया गया। उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं। उसने पुलिस अफसरों से शिकायत की है। वह सोमवार को डीएम एवं एसएसपी से मिलेगा। संतोष के पिता महेश चंद्र पेंटर हैं।