{"_id":"8-38565","slug":"Allahabad-38565-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी में 60 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी में 60 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा
Allahabad
Updated Mon, 16 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को केन्द्र सरकार के कार्यालयों में हिन्दी अनुवादकों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में 60 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। एसएससी मध्य क्षेत्र में इस परीक्षा में मात्र 1237 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस प्रकार मात्र 372 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में बहुविकल्पीय नहीं बल्कि विस्तृत उत्तरीय प्रश्न पूछे जाने के कारण इस बार नकल की कहीं से कोई सूचना नहीं मिली। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि कम परीक्षार्थी होने के बाद भी उपस्थिति कम रही। ऐसे में एसएससी की पूरी टीम परीक्षा के दौरान निगरानी करती रही। उन्होंने बताया कि ट्रांसलेटर के पद के लिए उम्मीदवार कम होने से पूरे मध्य क्षेत्र में इलाहाबाद में मात्र एक परीक्षा केन्द्र बनाया गया था।
विज्ञापन