{"_id":"8-38563","slug":"Allahabad-38563-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रभाषा के संवर्द्धन में पुस्तकालय का योगदान महत्वपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रभाषा के संवर्द्धन में पुस्तकालय का योगदान महत्वपूर्ण
Allahabad
Updated Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। भारती भवन पुस्तकालय के 125 वें स्थापना दिवस पर रविवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान इस पुस्तकालय में मौजूद दुर्लभ पुस्तकों के बारे में जानकारी मंत्री डॉ. मुक्ति व्यास ने दी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय आजादी के आंदोलन के दौरान भी क्रांतिकारियों की गतिविधियों का केन्द्र रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रेवती रमण सिंह ने राष्ट्रभाषा हिन्दी के उत्थान के लिए पुस्तकालय के योगदान को रेखांकित करने के साथ इसके विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर पुस्तकालय समिति से जुड़े लोगों के साथ शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन