फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बखूबी बयां हुआ बेटी बचाने का संदेश

बखूबी बयां हुआ बेटी बचाने का संदेश

Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। ‘अमर उजाला’ की पहल पर ‘बेटी बचाओ अभियान’ के तहत रविवार को सरदार पटेल मार्ग स्थित विनायक सिटी सेंटर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाने का संदेश दिया गया। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो की देखरेख में हिंदी शिक्षिका अभिलाषा पांडेय की रचना पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने जहां बेटियों की मौजूदा दशा दिशा का सच उजागर किया, वहीं इस पहल को भी पूरी शिद्दत के साथ रेखांकित किया, जिसमें बेटियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी है।
विज्ञापन

मृगनयनी आर्या के निर्देशकीय कौशल में ‘भ्रूण हत्या’ पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी के महत्व को रेखांकित किया गया। इसके तहत महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर टाइम्स के संवाददाता के रूप में ज्योतिर्मय द्विवेदी ने जगह-जगह की स्थितियों का सच उकेरा। वहीं कूड़े के ढेर पर पड़ी मिली बेटी की भूमिका में कीर्ति गुप्ता ने साबित किया कि यदि बेटी को बेहतर संरक्षण मिले को वह आगे चलकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होकर परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वाह कर सकती है। ऐसे में बेटी के साथ किभी भी तरह का भेदभावपूर्ण रवैया अनुचित हैै।
विज्ञापन

प्रस्तुति के तहत सृष्टि मिश्रा, मेनका सिंह, आयुषी अटल, राशिका अग्रवाल, हिमानी श्रीवास्तव, रिया वैश, वैशाली श्रीवास्तव, शगुन वत्स, देवेश मिश्रा, निखिल मिश्रा, रितेश प्रताप सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, अंकित कुशवाहा, अपूर्व पाराशर, सौमेश दत्त त्रिपाठी, कार्तिकेय सिंह, जनमेजय मिश्रा, हिमांशु ओझा आदि ने अपनी-अपनी भूमिकाओं से न्याय किया। रोटरी इलाहाबाद के सहयोग से आयोजित नुक्कड़ नाटक के दौरान सेंटर पर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने ‘अमर उजाला’ की पहल, नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति और विद्यार्थियों के प्रभावपूर्ण अभिनय को सराहा। कार्यक्रम में ‘अमर उजाला’ के यूनिट हेड पंकज कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed