फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कोचिंग संचालक से गुंडई, कट्टे की बट से पीटा

कोचिंग संचालक से गुंडई, कट्टे की बट से पीटा

Mon, 11 Nov 2013 05:39 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 11 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, कोचिंग संचालकों से रंगदारी मांगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रविवार शाम कटरा में माधवकुंज के समीप स्थित लैंड मार्क आईएएस कोचिंग के संचालक ने छात्र नेता को रंगदारी देने से इंकार किया तो उसके दो समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया। दो युवक कट्टे लेकर कोचिंग में घुस आए। दोनों ने कट्टे की बट्ट से मारकर संचालक का सिर फोड़ दिया। छात्र नेता और उसके दो समर्थकों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

आरोप इविवि छात्रसंघ का उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे अरुण कुमार सिंह ‘सोनू’ पर लगा है। लैंड मार्क के संचालक कोमल प्रसाद के मुताबिक शाम को सोनू उनके पास आया और रुपये मांगने लगा। उन्होंने बाद में आने को कहा और इविवि छात्रसंघ भवन की ओर चल पड़े। छात्रसंघ भवन पर सामाजिक संघर्ष मोर्चा की बैठक थी। सोनू उनके पीछे-पीछे वहां भी पहुंच गया। वह फिर से रुपये मांगने लगा तो उन्होंने इंकार कर दिया। इससे सोनू भड़क गया और धमकी देते हुए चला गया। शाम को 4.30 बजे कोचिंग में दो युवक आए और नमस्ते करने के बाद कट्टा निकाल लिया। लोग कुछ समझ पाते कि कोचिंग में तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। उनके सिर पर कट्टे की बट से कई वार किए गए। उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। युवक धमकी देते हुए चले गए। उनको बेली अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल के बाद उन्होंने कर्नलगंज थाने में अरुण कुमार सिंह ‘सोनू’ और उसके दो अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज करा दिया। इससे पहले भी बैंक रोड और अल्लापुर स्थित एक कोचिंग के संचालक पर हमला हो चुका है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज आरके सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed