{"_id":"8-36258","slug":"Allahabad-36258-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि में बंद पड़ी संपर्क कक्षाएं फिर शुरू होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि में बंद पड़ी संपर्क कक्षाएं फिर शुरू होंगी
Allahabad
Updated Thu, 24 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में बंद पड़ी संपर्क कक्षाएं (कान्टैक्ट क्लासेस) फिर से शुरू की जाएंगी। प्रदेश भर में अध्ययनरत 48 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए विवि की ओर से ठप पड़ी संपर्क कक्षाओं को बहाल करने का निर्णय नए कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने लिया है। उन्होंने बताया कि विवि की ओर से सभी क्षेत्रीय केन्द्रों सहित विवि मुख्यालय में संपर्क कक्षाओं के प्रति अध्ययनरत छात्रों का रुझान बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
नवनियुक्त कुलपति ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान बताया कि चालू सत्र के दौरान पूर्वांचल के तीन केन्द्रों इलाहाबाद, वाराणसी एवं गोरखपुर में रिकार्ड 22 हजार से अधिक प्रवेश हुए हैं जबकि प्रदेश के अन्य केन्द्रों बरेली और लखनऊ में इसके अनुपात में कम शिक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। इसको बढ़ावा देने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश भर में लगभग 48 हजार शिक्षार्थी उनके विश्वविद्यालय से जुड़े हैं।
प्रो. वैशम्पायन ने बताया कि कान्टैक्ट कक्षाओं के लिए विवि की ओर से अच्छे और अनुभवी शिक्षकों की सेवा लेने के साथ विवि के सभी शिक्षकों को इसमें लगाया जाएगा। बताया कि पूर्व में विवि में संपर्क कक्षाएं नियमित चला करती थीं।