फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   संवेदनात्मक यथार्थ से समृद्ध कहानियां

संवेदनात्मक यथार्थ से समृद्ध कहानियां

Mon, 19 Aug 2013 05:34 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 19 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। जनवादी लेखक संघ की ओर से रविवार को हालैंड हाल छात्रावास में आयोजित रचनागोष्ठी के तहत कवि हरीशचंद्र पांडे के नवीनतम कहानी संग्रह ‘दस चक्र राजा’ पर चर्चा की गई। परिचर्चा में शामिल वरिष्ठ कथा लेखिका प्रोफेसर अनिता गोपेश ने कहा, हरीशचंद्र पांडे की कविताएं भी कहानियां हैं जबकि उनकी कहानियों में कविता के तत्व पूरी शिद्दत के साथ शामिल हैं। बतौर अध्यक्ष आरपी राय ने कहा, कोई रचना यदि अपने समय की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों से रिश्ता नहीं बनाती तो वह बेमानी है। इस दृष्टि से संग्रह की कहानियां साबित करती हैं कि रचनाकार सरल, सहज और सजग है। प्रलेस केअध्यक्ष प्रोफेसर संतोष भदौरिया ने कहा, एक कवि जब कथा रचता है तो उसका शिल्प और कंटेंट अदभुत होता है। ज्यादातर छोटी कविताओं के रचनाकार हरीशचंद्र पांडे की कहानियां भी लंबी नहीं हैं लेकिन अपने पीछे बहुत सा अर्थ समेटे रहती हैं। वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल रंजन भौमिक ने संग्रह की ‘वेटिंग रूम’ शीर्षक कहानी को डाक्यूमेंटरी की संज्ञा देते हुए कहानियों की चित्रात्मकता की ओर संकेत किया। कहानीकार रणविजय सिंह ‘सत्यकेतु’ ने उनकी कहानियों को जीवन तरंग की व्याख्या बताया। कवि संतोष चतुर्वेदी ने कहा, संग्रह की अधिकतर कहानियां जीवन को प्रत्यारोहित करने वाली स्त्रियों से जुड़ी हैं। कवि अंशुल त्रिपाठी ने कहा, पहली ही कहानी साबित करती है कि जब हमारे मूलस्रोत चुप हो जाते हैं तो हम सन्निपात में चले जाते हैं।
विज्ञापन

कवि रतीनाथ योगेश्वर ने कहानियों में काव्यात्मक भाषा प्रवाह को रेखांकित किया, वहीं कवि श्रीरंग ने कहानी के प्रतीकों की चर्चा की। इससे पहले रचनाकार हरीशचंद्र पांडे ने संग्रह की तीन कहानियों वेटिंग रूम, कुंता तथा दस चक्र राजा का पाठ किया। परिचर्चा में रंगकर्मी प्रवीण शेखर, ध्रुवहर्ष, प्रसून कुमार सिंह, हितेश कुमार, धर्मेंद्र, संजय, विकास स्वरूप, रवि मिश्र, सुनीत मिश्र आदि ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। संचालन विवेक निराला और धन्यवाद ज्ञापन सुधीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed