फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इलाहाबाद में सबसे तेज दौड़ी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’

इलाहाबाद में सबसे तेज दौड़ी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’

Mon, 19 Aug 2013 05:34 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 19 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शाहरुख खान अभिनीत ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ इलाहाबाद में अन्य फिल्मों के मुकाबले सबसे तेज दौड़ी। एक हफ्ते में सर्वाधिक शो की बात हो या सबसे ज्यादा बिजनेस करने का मसला, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने दोनों ही मामलों में इलाहाबाद में नया रिकार्ड कायम किया। इलाहाबाद के सिने प्रेमियों के लिए एक और खुशखबरी है। शहरियों को अब दीपावली तक हर हफ्ते बड़े बजट की फिल्में देखने का मिलेंगी। चेन्नई एक्सप्रेस के रिलीज होने के साथ यह सिलसिला शुरू हो चुका है। एक हफ्ते तक लगातार प्रतिदिन सर्वाधिक 48 शो का रिकार्ड अब तक सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘एक था टाइगर’ के नाम है जबकि सलमान खान की ही ‘दबंग’ ने एक हफ्ते में मनोरंजन कर विभाग को अब तक का सर्वाधिक टैक्स (तकरीबन 15 लाख रुपये) दिया था। दोनों ही रिकार्ड ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने अपने नाम कर लिए। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में मनोरंजन कर विभाग को टैक्स के रूप में तकरीबन 19 लाख रुपये दिए। साथ ही पहले हफ्ते में प्रतिदिन इस फिल्म के 63 शो चले, जो पहले कभी नहीं हुआ। पीवीआर और स्टार वर्ल्ड सहित अवतार, राजकरन, पैलेस, चंद्रलोक, पायल, झंकार एवं सरगम में यह फिल्म दिखाई गई। 15 अगस्त को ‘ वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ रिलीज होने के बाद दूसरे हफ्ते ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के शो की संख्या कम हो गई लेकिन अब भी शहर के विभिन्न सिनेमाघरों में इस फिल्म के प्रतिदिन 40 से अधिक शो चल रहे हैं। ‘वंन अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ को ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी सफलता नहीं मिली। फिलहाल शहरियों के लिए अच्छी खबर यह है कि उन्हें दीपावली तक हर हफ्ते बड़े स्टार एवं बजट की फिल्म देखने को मौका मिलेगा। 30 अगस्त को ‘सत्याग्रह’ छह सितंबर को ‘जंजीर’, 23 सितंबर को ‘आई लव यू न्यू ईयर’ एवं ‘ग्रांड मस्ती’, 20 सितंबर को ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ और 27 सितंबर को संजय दत्त एवं इमरान हाशमी अभिनीत ‘उंगली’ रिलीज हो रही है। दीपावली तक यह सिलसिला जारी रहेगा। दीपावली या उसके आसपास सलमान की ‘मेंटल’ और ऋतिक रोशन की ‘क्रिस थ्री’ रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed