फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सूबे के छह शहरों में जल्द मिलेगी सीएनजी

सूबे के छह शहरों में जल्द मिलेगी सीएनजी

Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद, मथुरा, मेरठ, आगरा, खुर्जा और मुरादाबाद में सीएनजी की आपूर्ति के रास्ते में खड़ी अड़चनें खत्म हो गई हैं। पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने इन शहरों में सीएनजी की आपूर्ति के लिए गैस कंपनियों को हरी झंडी दिखा दी है। बोर्ड ने चयनित कंपनियों को निर्देश दिया है कि मेरठ, इलाहाबाद और मथुरा में 120 दिनों के अंदर कार्य शुरू कर दिए जाएं। तेल कंपनियों ने बोर्ड के पत्र पर मुहर लगा दी है। अब जल्द ही इन शहरों में सीएनजी की आपूर्ति से जुड़े काम को शुरू करने के लिए कंपनियों के पहुंचने की संभावना है। इन कंपनियों को ही सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बनाने, निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने और आपूर्ति शुरू करने के साथ ही नेटवर्क के विस्तार करने का काम करना है।
विज्ञापन

पीएनजीआरबी ने फरवरी 2009 में सीएनजी आपूर्ति के लिए दूसरे चरण की बिडिंग में सात शहरों इलाहाबाद, गाजियाबाद, झांसी, चंडीगढ़, शहडोल, राजमुंद्री और यनम को शामिल किया था। कंपनियों का चयन होते ही गाजियाबाद में आपूर्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया। न्यायालय से प्रकरण निस्तारित होने के बाद पीएनजीआरबी ने फिर तेजी दिखाई है। बोर्ड के ओएसडी (आर) के. राजेश्वर राव ने आठ मई को इलाहाबाद, मेरठ, मथुरा, चंडीगढ़, कोटा, देवास, काकीनाडा और सोनीपत शहरों में सीएनजी आपूर्ति का ठेका हासिल करने वाली कंपनियों को कार्य शुरू करने का पत्र लिखा। गैस कंपनियों ने भी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर रेगुलेटरी बोर्ड को पत्र भेज दिया है। इलाहाबाद और चंडीगढ़ में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का काम करने वाली कंपनी आईओसी-अदाणी गैस कंसोर्टियम के अधिशासी निदेशक एके मारचंदा ने भी बोर्ड को पत्र भेजकर बोर्ड की सभी शर्तों पर मंजूरी जताई है। इसके मुताबिक कंपनी चार महीनों के अंदर कार्य शुरू कर देगी।
विज्ञापन

आईओसी के सूत्रों के मुताबिक चंडीगढ़ और इलाहाबाद में मेसर्स आईओसीएल और अदाणी गैस लिमिटेड, मेरठ में गेल गैस, मथुरा में मेसर्स डीएसएम इन्फ्रास्ट्रक्चर और सौम्या माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड सीएनजी की आपूर्ति करेंगी। आगरा में ग्रीन गैस लिमिटेड, खुर्जा में अदाणी गैस और मुरादाबाद में सिटी इनर्जी लिमिटेड सीएनजी की आपूर्ति करेगी। उम्मीद है कि संबंधित शहरों में अगले दो सालों में वाहनों के लिए वैकल्पिक ईंधन मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed