{"_id":"8-29449","slug":"Allahabad-29449-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा अब 26 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा अब 26 जून को
Allahabad
Updated Wed, 29 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा सामान्य तथा विकलांग (विशेष चयन) (पीसीएस-2013) प्रारंभिक परीक्षा के आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। अब यह परीक्षा नौ जून के बजाय 26 जून को होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से मंगलवार को इसकी घोषणा के बाद इसको लेकर बना भ्रम भी दूर हो गया है। इस बार पीसीएस के लिए चार लाख 40 हजार आवेदन पहुंचे हैं। अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए प्रदेश के 21 के बजाय 24 जिलों में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। इस बार मैनपुरी, मुजफ्फरनगर तथा मथुरा को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन