फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आज थम जाएगा रेलवे यूनियनों का चुनाव प्रचार

आज थम जाएगा रेलवे यूनियनों का चुनाव प्रचार

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। रेलवे ट्रेड यूनियनों की मान्यता का चुनाव प्रचार अंतिम दौर में पहुंच गया है। चुनाव प्रचार के लिए अब 24 घंटे शेष हैं सो तमाम यूनियनों ने मतदाताओं को पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। छुट्टी का दिन होने की वजह से रविवार को संगठनों की विभिन्न टोलियां रेलवे कालोनियों एवं रेलवे स्टेशनों पर दिन भर डटी रहीं। यूनियन नेताओं का कहना है कि सोमवार की शाम से वह माइक मीटिंग की बजाय व्यक्तिगत जनसंपर्क करेंगे।
विज्ञापन

नार्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ (एनसीआरईएस) के एसके मिश्र, सत्यनारायण, बीबी सिंह, दुर्गेश नंदन, विष्णु मिश्र, एसके पांडेय, यूसी पांडेय, पीके राठौर आदि ने आज जंक्शन स्थित गार्ड और ड्राइवर लॉबी में रेलकर्मियों से संपर्क किया। यहां माइक मीटिंग में एनसीआरईएस ने रेलकर्मियों से अपने पक्ष में मत करने की अपील की। इसी तरह यूनियन के अभिषेक सिंह, एसके सिंह, पीएन यादव आदि ने करछना एवं बेचन अली, एसके शुक्ला, गोरेलाल आदि ने खागा जाकर चुनाव प्रचार किया। चुनावी रणक्षेत्र में नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) के वरिष्ठ नेता एवं एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र सोमवार को इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। यहां इलाहाबाद जंक्शन के सिटी साइड में वह शाम को एक सभा को संबोधित करेंगे। उधर एनसीआरएमयू के शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, एके भारद्वाज, आरएन सिंह, एनके सिंह, बृजेश यादव आदि ने रविवार को नैनी, छिवकी, रेलगांव कालोनी के साथ इलाहाबाद जंक्शन स्थित सीडीओ, लोको लॉबी, गार्ड लॉबी आदि में चुनाव प्रचार थमने के एक दिन पहले अपनी पूरी ताकत झोंक दी। उधर एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि यूनियनें सोमवार की शाम पांच बजे तक ही चुनाव प्रचार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed