{"_id":"8-27681","slug":"Allahabad-27681-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के अपहरण में तीन युवक गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के अपहरण में तीन युवक गए जेल
Allahabad
Updated Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। पेशेवर अपराधियों के अंदाज में रविवार दोपहर कोचिंग में घुसकर बारहवीं के छात्र के दिनदहाड़े अपहरण की घटना में गिरफ्तार तीन युवकों को जेल भेज दिया गया है। इस घटना में पुलिस को आधा दर्जन से ज्यादा युवकों की तलाश है। एक युवक के पास अवैध रिवॉल्वर भी है। पुलिस का कहना है कि युवक घर छोड़कर भागे हैं। जल्द पकड़े जाएंगे। रविवार दोपहर तकरीबन एक बजे की घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिए थे। सरकुलर रोड निवासी अधिवक्ता अविनाश मिश्र के बारहवीं में पढ़ने वाले बेटे सुयश को पुलिस लाइन के पास कोचिंग परिसर से कुछ युवकों ने पीटकर अपहरण कर लिया। अपहर्ताओं ने रिवॉल्वर से फायर भी किया। सुयश को कार में बेली कछार उठा ले जाकर पीटा गया। सुयश के पिता से खबर पाकर सक्रिय पुलिस ने अपहर्ताओं में शामिल तीन युवकों जिसमें आजमगढ़ महिला अस्पताल के टेक्नीशियन चंद्रपाल सिंह समेत इंटर के एक छात्र को कार समेत पकड़ लिया। ये तीनों आजमगढ़ के रहने वाले हैं। कुछ देर में सुयश को म्योहाल चौराहा पर छोड़ बाकी अपहर्ता फरार हो गए। कर्नलगंज थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि इन तीनों युवकों को सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन