{"_id":"8-27366","slug":"Allahabad-27366-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त के न होने से अटका बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त के न होने से अटका बजट
Allahabad
Updated Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। पार्षदों के सवालों के जवाब देने से लगातार बच रहे नगर आयुक्त ने सोमवार को हद कर दी। नगर निगम कार्यकारिणी की विशेष बैठक में सोमवार को बजट पर चर्चा होनी थी। बजट जैसे अहम और नीतिगत मामले को छोड़कर नगर आयुक्त अवकाश पर चले गए। यह स्थिति तब है जब नगर आयुक्त सहित सभी सदस्यों को पूर्व में ही सूचना दी गई थी। महापौर, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष और सदस्यों ने नगर आयुक्त के इस रवैये पर नाराजगी जताई है। अब कार्यकारिणी की बैठक 11 अप्रैल को दिन में दो बजे होगी। वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिए नगर निगम के करोड़ों रुपये के बजट पर सोमवार को कार्यकारिणी की विशेष बैठक में चर्चा होनी थी। इसके लिए महापौर अभिलाषा गुप्ता, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष निजामउद्दीन सहित सदस्य शिवसेवक सिंह, अतहर रजा लाडले, भोला तिवारी, सत्येंद्र चोपड़ा, विनय मिश्रा, अनीस अहमद सुबह 11 बजे कार्यकारिणी कक्ष में पहुंच गए। बैठक मेें नगर आयुक्त आर विक्रम सिंह की जगह अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार को देख सदस्यों का पारा चढ़ गया। अपर नगर आयुक्त ने यह कह कर बैठक से किनारा कर लिया कि उनको नीतिगत निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। इसके पहले छह अप्रैल को सदन में हुए एडीए बोर्ड सदस्यों से चुनाव में भी नगर आयुक्त मौजूद नहीं थे। नगर आयुक्त श्री सिंह सितंबर 2012 में यहां आए हैं। तब से लेकर अब वह नगर निगम सदन की बैठक में नाम मात्र को ही उपस्थिति हुए। पार्षदों से उनकी लगातार किसी न किसी मामले में तीखी बहस हुई है। उन्हें सदन में घेरने का भी प्रयास हुआ। सदन की पिछली बैठक में जो संकल्प, प्रस्ताव पारित हुए, नगर आयुक्त ने उसका जवाब दस दिन में उपलब्ध कराने का भरोसा सदन में दिलाया था लेकिन पार्षदों को जवाब अब तक नहीं मिले। इसके बाद से नगर आयुक्त पार्षदों से सामना करने में लगातार कतरा रहे हैं। उनके इस रवैये को कार्यकारिणी उपाध्यक्ष ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कहा कि सूचना के बावजूद अनुपस्थित होना गंभीर लापरवाही है। उन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा।
विज्ञापन