फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   होशियार रहें, नशे में निकालेंगे दुश्मनी

होशियार रहें, नशे में निकालेंगे दुश्मनी

Wed, 27 Mar 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Wed, 27 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। होली की मस्ती में नशे में धुत न हों क्योंकि आपके दुश्मन साजिश रच सकते हैं। होशियारी बरतें वरना लेने के देने पड़ जाएंगे। होली पर अत्यधिक नशा कराने के बाद दुश्मनी निकालने का खेल खेला जाता है। रंगों में सराबोर दुश्मन इस मौका फायदा उठाने की तैयारी में होते हैं। होलियारों की मस्ती के बीच दुश्मन शराब, भांग में जहर मिलाकर आपकी जिंदगी खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं। अंजान जगह और अंजान शख्स की मौजूदगी में गोली, चाकू और सिर पर वार के कई मामले सामने आते रहे हैं। पिछले सालों का आंकड़ा देखें तो होली पर शहर और देहात में चार से पांच हत्याएं होती रही हैं। रंगों के इस त्योहार पर मस्ती को निकले गई लोग आज तक नहीं लौटे। ऐसे में सावधानी बरतें। नशा न करें। टुन तो बिल्कुल ही न हों। करीबी संग ही कहीं जाएं।
विज्ञापन

इलाहाबाद में होली पर हत्या की कहानी काफी पुरानी है। पिछले पांच सालों का रिकार्ड देखें तो होली पर हत्याएं दर हत्याएं होती रही हैं। रास्ते का रोड़ा बने लोगों को निपटाने के लिए होली का इंतजार किया जाता है। कई सगे रिश्तेदारों ने जायदाद के लिए अपनों की जिंदगी खत्म कर दी। तीन साल पहले होली पर धूमनगंज में दो हत्याओं से सनसनी फैल गई थी। होली की मस्ती के लिए दोस्तों ने पार्टी रखी। उन्हीं में से एक दूसरे गुट का मुखबिर बन गया। जब पांच दोस्त नशे में धुत हो गए तो बमों से एकाएक हमला हुआ। भीषण बमबाजी में दो लोगों की मौत हो गई थी। पिछली होली पर एलआईसी एजेंट राजेश विश्वकर्मा की हत्या कर लाश कुएं में फेंक दी गई थी। शिवकुटी के रहने वाले राजेश की लाश दो दिनों बाद कुएं से बरामद हुई थी। पुलिस ने कत्ल का राज खोला तो पता चला कि डेढ़ लाख रुपये लेनदेन के लिए करीबी ने ही हत्या की योजना बनाई थी। दो साल पहले एक और घटना से दिल दहल गया था। नशे में धुत दो युवक तेज रफ्तार स्कूटर चलाते हुए जा रहे थे। कोतवाली इलाके में स्कूटर असंतुलित होकर गिरा तो डिक्की में रखा देसी बम फट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी जबकि दूसरे का हाथ उड़ गया। हादसे का शिकार हुए दोनों युवक अपराधी थे और एक व्यवसायी की हत्या करने जा रहे थे। हत्या की सुपारी जेल से दी गई थी।
विज्ञापन

0000000000000000000000
इन बातों का रखें ख्याल
0 नशे से बचें, अत्यधिक नशा तो बिलकुल ही न करें
0 किसी अंजान शख्स के साथ शराब न पीएं
0 अंजान शख्स और अंजान जगह पर जाने से बचें
0 जिस व्यक्ति या परिवार से रंजिश चल रही हो उससे दूर रहें
0 नशे में हों तो करीबी के साथ घूमें, बहकावे में न आएं
0 दोपहिया पर तीन सवारी न चलें, स्पीड का ध्यान दें
0 किसी के कहने पर कोई पैकेट प अन्य सामान न रख लें
0000000000000000000000
तेज रफ्तार गाड़ी न चलाएं, नशा न करें। अफवाहों पर ध्यान न दें। दुश्मनी से बचें। शक हो तो तुरंत पुलिस को कॉल करें। कई टीमें शहर में गश्त करती रहेंगी।
मोहित अग्रवाल, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed