{"_id":"8-26187","slug":"Allahabad-26187-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय के सामने छात्रों ने मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय के सामने छात्रों ने मचाया उत्पात
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2013 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नलगंज थाने के पास और विश्वविद्यालय प्रशासन की नाक के नीचे रविवार रात छात्रों ने जमकर उत्पात किया। ताराचंद और केपीयूसी के छात्रों ने घंटे भर बमबाजी की। पुलिस की मौजूदगी में भी फायरिंग और पथराव होता रहा। भगदड़ के दौरान एक छात्र को बम के छर्रे लग गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में पुलिस ने छात्रों को काबू में किया।
विज्ञापन
इस दौरान वहां पूरी तरह से अराजकता का माहौल रहा। सड़क पर भगदड़ और अफरा-तफरी से कई राहगीर घायल हो गए। दोनों छात्रावासों के साथ आसपास के क्षेत्र में भी तनाव तथा दहशत फैल गई। इसके मद्देनजर वहां फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
लैपटॉप योजना के तहत आवेदन के लिए लाइन में लगने को लेकर दोनों हास्टल के छात्रों ने शनिवार को विश्वविद्यालय के सीनेट परिसर में जमकर बवाल काटा था। लाठी-डंडे से उपद्रवियों ने कई छात्रों की पिटाई कर दी थी। मौके पर पहुंची आरएएफ ने लाठीचार्ज कर छात्रों को काबू में किया था लेकिन रविवार रात में नौ बजे दोनों हास्टल के छात्र फिर भिड़ गए।
विज्ञापन
झगड़े की शुरुआत लल्ला चुंगी चौराहा पर सब्जी खरीदने के दौरान हुई। शनिवार को मारपीट को लेकर उनमें पहले से ही तनातनी थी। ऐसे में आमने-सामने होने पर फिर विवाद बढ़ गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ताराचंद हॉस्टल के सैकड़ों छात्र लाठी-डंडा, बम, असलहा लेकर पहुंच गए। उन्होंने सड़क के अलावा केपीयूसी छात्रावास में घुसकर भी दर्जनों बम फोड़े।
जवाब में केपीयूसी के छात्रों ने भी उन्हें दौड़ाया। बम फोड़े और फायरिंग भी की। दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर भी चले। केपीयूसी से लल्लाचुंगी चौराहा तक एक-दूसरे को दौड़ाने तथा बमबाजी और फायरिंग का यह क्रम तकरीबन एक घंटे तक चलता रहा। शनिवार की घटना को लेकर बने तनाव को देखते हुए वहां पहले से फोर्स तैनात थी लेकिन छात्रों के तांडव के आगे पुलिस लाचार खड़ी रही।
लगातार बम के धमाकों के बाद अन्य हॉस्टल के छात्र भी बाहर निकल गए। इससे तनाव और बढ़ गया। इस दौरान क्षेत्र में पूरी तरफ अफरा-तफरी का माहौल रहा। उधर से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। बाद में मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस और पीएसी ने छात्रों को काबू में किया। एडीएम सिटी और एसपी सिटी बिना फोर्स के ही दोनों हॉस्टल में गए और छात्रों को समझाया। इसके बाद छात्र हॉस्टल में वापस तो चले गए लेकिन देर रात तक परिसर में उनका जमावड़ा बना हुआ था।