फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नेट बैंकिंग के जरिए एकाउंट से उड़ा दिए दो लाख

नेट बैंकिंग के जरिए एकाउंट से उड़ा दिए दो लाख

Sat, 02 Mar 2013 11:31 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 02 Mar 2013 11:31 AM IST
विज्ञापन
नेट बैंकिंग के जरिए एक एकाउंट से हाइटेक बदमाशों ने दो लाख की रकम उड़ा दी। प्राइवेट नौकरी करने वाले रितेश गुप्ता के मोबाइल पर कॉल कर एकाउंट के बारे में जानकारी मांगने के बाद गिरोह ने एक हफ्ते के भीतर एकाउंट खाली कर दिया। एकाउंट के बारे में पूरी जानकारी बैंककर्मी बनकर मांगी गई थी।
विज्ञापन


एकाउंट कहीं है, नेट बैंकिंग का इस्तेमाल इलाहाबाद से हुआ जबकि रुपये दूसरे शहरों में निकाले गए। ऐसे में केस कहां हो इसे लेकर असमंजस है। मुकदमा दर्ज कर जांच कराने के लिए रितेश ने पुलिस अधिकारियों को तहरीर दी है।
विज्ञापन


शिवगढ़ के रहने वाले रितेश गुप्ता का आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। उनका एटीएम कार्ड गुम हो गया था। रितेश ने कई जगह कॉल कर एटीएम के बारे में जानकारी दी। इसी बीच गिरोह ने रितेश का नंबर पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंककर्मी बन रितेश से पूरी जानकारी मांगने के बाद 19 से 27 फरवरी के बीच इंटरनेट बैंकिंग के जरिए रकम ट्रांसफर कर ली गई। रुपये गुड़गांव और बैंगलुरु के एकाउंट में ट्रांसफर हुए। रितेश ने बैंकवालों को पूरा मामला बताया तो कर्मचारियों ने यह कहकर लौटा दिया कि रकम खाताधारक के जरिए ही ट्रांसफर की गई है। शुक्रवार को रितेश ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने की मांग की।

एटीएम बूथों के आसपास मंडराते बदमाशों ने एक बार फिर महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 37 हजार का चूना लगा दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के साहबपुर गांव निवासी मोतीलाल की बेटी अनिता गुरुवार को कर्नलगंज के ममफोर्डगंज इलाके में गई थी। वहां के एक एटीएम बूथ से अनिता ने कुछ रुपये निकाले।


इसी बीच बूथ में पहुंचे एक युवक ने बातचीत के दौरान एटीएम कार्ड बदल दिया। अनिता घर लौट गईं तो उस युवक ने एटीएम कार्ड से 37 हजार रुपये निकाल लिए। अनिता के मोबाइल पर एसएमएस आने लगे तो वह परेशान हुईं। बैंकवालों को सूचना दी गई। रात में अनिता परिवारवालों के साथ कर्नलगंज पहुंची और मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed